एक्सप्लोरर

AUS vs WI 5th T20: एडम जम्पा ने T20I क्रिकेट में लगाया 'शतक', ये कारनामा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी बनें

एडम जम्पा ने टी20 इंटरनेशनल में शतक ठोक दिया है. बल्ले से नहीं बल्कि मैचों से. 100 T20I खेलने वाले वह चौथे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं.वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए हैं

AUS vs WI 5th T20: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर एडम जम्पा ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 जुलाई 2025 को खेले गए पांचवें और अंतिम T20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेला. जम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. 

हालांकि, जम्पा का यह ‘शतक’ बल्ले से नहीं बल्कि मैदान पर लगातार प्रदर्शन से आया है. 2016 में डेब्यू करने वाले इस स्पिनर ने पिछले एक दशक में खुद को ऑस्ट्रेलिया की टी20 गेंदबाजी की रीढ़ साबित किया है.

100 T20I खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे खिलाड़ी

एडम जम्पा से पहले ग्लेन मैक्सवेल (121 मैच), डेविड वॉर्नर (110 मैच) और एरॉन फिंच (103 मैच) ही यह शानदार उपलब्धि हासिल कर पाए हैं. जम्पा अब तक 100 मैचों में 125 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने ये आंकड़ा 99 पारियों में हासिल किया है.

अपने 100वें मैच में कैसा रहा प्रदर्शन?

वेस्टइंडीज के खिलाफ जम्पा ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 21 रन देकर 1 विकेट झटका. उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आउट कर अपना 100वां मैच और भी यादगार बना दिया.

टी20I में जम्पा के आंकड़े

अब तक एडम जम्पा ने 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 99 पारियों में 125 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है. उन्होंने अब तक 2 बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. उनका इकोनॉमी रेट 7 से नीचे (6.96) रहना बताता है कि वो रन रोकने में भी माहिर हैं.

वेस्टइंडीज सीरीज में जम्पा का जलवा

5 मैचों की टी20 सीरीज में जम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 8 विकेट लेकर गेंद से शानदार कमाल दिखाया है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/29 का है. इस सीरीज के जरिए उन्होंने फिर साबित कर दिया कि बड़े मौकों पर उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

T20I करियर में जम्पा के आंकड़े

मैच- 100

पारियां- 99

विकेट- 125

औसत- 21.70

इकोनॉमी- 6.96

बेस्ट बॉलिंग- 5/19

4 विकेट- 2 बार

5 विकेट- 1 बार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget