एक्सप्लोरर

यूपी: रामपुर में सैनिटाइजेशन करने गए युवक को दबंगों ने जबरदस्ती पिलाया सैनिटाइजर, इलाज के दौरान गई जान

गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव करने गये एक युवक को दबंगों ने जबरदस्ती सेनेटाइजर पिला दिया.17 अप्रैल को उसकी मौत हो गयी.

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना से लड़ाई लड़ रहा है लेकिन कुछ लोग हैं जो कोरोना योद्धाओं की ही जान लेने से बाज़ नहीं आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के रामपुर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव करने गये एक युवक कुंवर पाल को दबंगों ने जबरदस्ती सेनेटाइजर पिला दिया. इसके बाद इलाज के दैरान उसकी मौत हो गई.

दरअसल, सैनिटाइजर का छिड़काव करते समय गांव के इन्द्रपाल और उसके साथियों ने पैर पर छींटे आ जाने से नाराज़ होकर कुंवर पाल को मारा पीटा और सैनिटाइजर मशीन का पाईप उसके मुंह में डाल कर उसे सैनिटाइजर पिला दिया. इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना भोट थाना इलाके के पेमपुर गांव की है. पुलिस ने इंद्रपाल और उसके चार अज्ञात साथियों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि घटना 14 अप्रैल की है जब युवक कुंवर पाल सैनिटाइजर पिला दिया गया था जिससे उसकी हालत ख़राब हो गयी. कुंवर पाल को हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद के टीएमयू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने इन्द्रपाल सहित पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323 व 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले में विवेचना की जा रही है. अभी कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा और कार्यवाही सबूतों के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमण के 30% मामले तब्लीगी जमात से जुड़े- सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने का खतरा'
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
जैश के निशाने पर बंगाल CM? अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget