एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमण के 30% मामले तब्लीगी जमात से जुड़े- सरकार

तब्लीगी जमात की लापरवाही के कारण ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले में बढोत्तरी हुई है.देश में कोरोना संक्रमण का आकंड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है. देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुलासा किया है देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में 30 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं. तब्लीगी जमात की लापरवाही के कारण ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले में बढोत्तरी हुई है. इसके बावजूद भी जमात के लोग प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं.

यूपी के मेरठ शहर में तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने जमकर उत्पात मचाया और आइसोलेशन सेंटर की खिड़की तोड़कर फरार होने की कोशिश की. दरअसल, मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में 5 लोगों को आईसोलेशन में रखा गया है. ये पांचों लोग उनके रिश्तेदार हैं जो दिल्ली में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए थे. अस्पताल प्रसाशन की इन लोगों पर समय रहते नजर पड़ गई. जिसके बाद इन लोगों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया गया.

अब जरा आकंड़ों से समझिए कि तब्लीगी जमात ने कैसे देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को बढ़ाया है.

देश में अब तक कोरोना संक्रमण का आकंड़ा 14 हजार के पार पहुंच गया है. जिसमें से 30 प्रतिशत मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं. यानि 14 हजार में से 4291 मरीज तब्लीगी जमात के हैं. समझिए कि कैसे जमात के कारण संक्रमण पूरे देश में फैल चुका है.

- तमिलनाडु के 84% मामले तब्लीगी जमात के - तेलंगाना के 79%, - दिल्ली के 63% - आंध्र प्रदेश के 61% - यूपी के 59% - असम के 91% - और अंडमान निकोबार के 83% मामले जमात से जुड़े हैं.

राज्य सरकारें निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तब्लीगी जमात से जुड़े उन लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं जो या तो जानकारी छिपा रहे हैं या अस्पतालों, आइसोलेशन सेंटर में उपद्रव मचा रहे हैं. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने तो जानकारी छिपाने वाले तब्लीगी जमात से जुड़े देशी-विदेशी नागरिकों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. दूसरी तरफ यूपी सरकार सूबे में जमातियों की तलाशी के लिए अभियान चला रही है. लखनऊ में अलामबाग इलाके में एसएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया. कानपुर में भी जिला प्रशासन ने इलाज के बाद ठीक हुए जमातियों को अस्थाई जेल में रखने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में पिछले तीन दिन में COVID-19 के मामलों में मामूली कमी आई है- अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget