एक्सप्लोरर

Coronavirus: महिला सांसद ने लोकसभा में मास्क पहनकर पूछा सवाल, हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते दिखे सांसद

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता भी संसद परिसर में मास्क पहले नजर आए.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सावधानी बरतने की अपील के बीच निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा गुरुवार को लोकसभा में मास्क पहनकर पहुंचीं. राणा ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछा. भारत में कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि होने के साथ ही लोग एहतियातन मास्क का इस्तेमाल करने का कदम उठा रहे हैं.

लोकसभा में महाराष्ट्र के अमरावती का प्रतिनिधित्व करने वाली नवनीत ने मास्क पहनकर ही बिजली आपूर्ति के विषय पर पूरक प्रश्न पूछा. उधर, संसद परिसर में भी कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, जयराम रमेश और कुछ अन्य नेता हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते देखे गए. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता भी संसद परिसर में मास्क पहले नजर आए.

राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री बोले- पीएम मोदी खुद कर रहे हैं निगरानी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरी ना हो तो विदेश यात्रा पर ना जाएं. कोरोना वायरस के प्रकोप और भारत में इसके प्रभाव पर जानकारी देते हुए राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ''स्थिति की निगरानी मंत्रालय और पीएम रोजाना कर रहे हैं. मैं भी रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं. मंत्रियों का एक समूह भी स्थिति की निगरानी कर रहा है."

स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूलों के लिए जारी की एडवायजरी

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वयरस के बढ़ते मामले को देखते हुए स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि स्कूल यह कोशिश करें कि बच्चों की एक जगह पर गैदरिंग ज्यादा ना हो. स्कूल में संभव हो तो एल्कोहल बेस्ट हैंड सेनिटाइजर या क्लीनर रखें. वही स्कूल के टॉयलेट्स में साबुन और पानी की उपलब्धता रखें. टीचर्स स्कूल के बच्चों को बेसिक सैनिटेशन सिखाएं, लगातार हाथ धोने, खांसते वक्त वक्त मुंह को ढकने और इस्तेमाल किए गए टिशु को डस्टबिन में फेंकने जैसी बातें बताएं.

वहीं अगर कोई बच्चा, टीचर या स्टाफ कोरोना प्रभावित देश से पिछले 28 दिनों में आया है तो उसके मॉनिटरिंग करें और आइसोलेशन में 14 दिनों के लिए घर में रखें. स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो एडवाइजरी जारी की है उसमें ये भी कहा गया है कि अगर टीचर किसी बच्चे को बुखार सर्दी इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत माता-पिता से बात करें और टेस्ट के लिए कहें. स्कूल क्लास रूम में लगे स्विच, डोर नॉब्स, रैलिंग्स, ग्रिल्स इस तरह की चीज जहां बार-बार हाथ लगते हैं उन्हें डिसइनफेक्ट करवाएं, अगर किसी टीचर स्टाफ या बच्चों में कोई ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो वह इसकी जानकारी हेल्पलाइन पर भी दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

सावधानी बरतना है जरूरी, कोरोना वायरस को लेकर भारतीय जान लें सभी सवालों के जवाब

Coronavirus: हरियाणा में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया, पूरे देश में अब तक 29 मामलों की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget