एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत में स्थिति क्या है, किन-किन शहरों में फैला चुका है, क्या हैं रोकथाम के उपाय? जानें 8 जरूरी बातें

चीन में कोरोना वायरस के कहर से मरने वालों की संख्या 3000 को पार कर गई है तो वहीं भारत में भी 29 मामले पॉसिटिव पाए गए हैं.

नई दिल्ली: चीन समेत दुनिया भर के लिए कोरोना वायरस एक भयानक खतरा बन गया है. भारत में भी कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है. राजधानी समेत देश के दूसरे हिस्सों से कुल 29 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में आपके मन में इस वायरस से संबंधित कई सवाल आ रहे होंगे, जैसे आखिर कोरोना वायरस क्या है? कैसे हम इससे बच सकते हैं? क्या भारत इससे निपटने के लिए तैयार है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.

  • भारत में स्थिति क्या है?

भारत में कोरोना वायरस का दायरा लगातार फैलता जा रहा है. अब तक देश में 29 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं. तीन मामले केरल में पाए गए. दिल्ली, हैदराबाद, आगरा, जयुपर, पटना और हरियाणा में भी मामले सामने आए हैं.

  • किन-किन शहरों से आए मामले

अब तक की जानकारी में कम से कम 7 राज्य इसकी चपेट में हैं. जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, तेलंगाना, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं. इन जगहों में संदिग्ध पाए गए हैं या पॉजिटिव केस देखे गए हैं.

  • क्या भारत इससे निपटने के लिए तैयार है?

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. भारत में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों की पुष्टि के लिए 15 लैब्स हैं. ज़रूरत पड़ने पर 50 लैब्स शुरू करने के लिए तैयार हैं.दिल्ली में हुई मंत्रियों के समूह की बैठक में फ़ार्मा डिपार्टमेंट ने बताया है कि ज़रूरी दवाओं पर्याप्त स्टॉक है. ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं जिन्हें घर पर ही अलग-थलग रखने की हिदायत दी गई है. एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है- 011-23978046

  • अगर हो गया कोरोना वायरस तो क्या होगा?

वर्तमान में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है लेकिन इसमें बीमारी के लक्षण कम होने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं. कुछ अस्पताल एंटी-वायरल दवाओं का भी परीक्षण कर रहे हैं.

  •  संक्रमित व्यक्ति की पहचान कैसे की जा रही है

भारत में हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमाओं पर स्क्रीनिंग की जा रही है. यहां यात्रियों को एक सेल्फ-डेक्लरेशन फॉर्म दिया जाता जिसमें उन्हें जानकारियां भरने के लिए कहा जाता है. फिर यह चेक कियाजाता है कि कहीं उन्हें बुख़ार तो नहीं है. जिन्हें बुख़ार होता है, उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जाता है. फिर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री का ब्योरा दर्ज किया जाता है और ब्लड सैंपल लिया जाता है. जिन्हें बुख़ार नहीं होता, उन्हें अगले 14 दिन के अंदर कोई भी लक्षण मिलने पर नज़दीकी अस्पताल में संपर्क करने के लिए कहा जाता है.

  • क्या है कोरोना वायरस

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तेजी से फैल रहे इस वायरस का संबंध सी-फूड से है. कोरोना वायरस से से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि विषाणुओं का एक समूह है जो शरीर को सीधा इफेक्ट कर रहा है. यह वायरस ऊंट, बिल्ली तथा चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी फैल रहा है.

  • क्या है इसके लक्षण

कोरोनावायरस के लक्षण की बात की जाए तो सबसे पहले बुख़ार होता है. इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है. हालांकि ऐसी स्थिति में यह कह पाना सही नहीं होगा कि आपको कोरोना वायरस है. ज़ुकाम और फ्लू में भी ऐसी स्थिति उत्तपन्न होती है इसलिए अगर ये लक्षण हैं तो आपको तुरंत जांच करवाना चाहिए.

  •  कैसे करें बचाव

हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार धोएं. खांसते वक्त टिशू का इस्तेमाल करें. टिशू न होने की हालात में खांसते वक्त बाजू का इस्तेमाल करें. बिना हाथ धोए आंख, नाक या मुंह को न छूएं. हालांकि, इन लक्षणों का मतलब ये नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है. कुछ और वायरस में भी इसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं.

कोरोना की दहशत से बृज की होली का रंग फीका, देशवालों ने किया परहेज, विदेशी नदारद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
LIVE: सीजेपी प्रदर्शन पर एक्शन में शाह, दिल्ली पुलिस ने की शांति की अपील, नड्डा से मिले CJP नेता
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
हिंसक हुआ CJP का प्रदर्शन, abp न्यूज़ टीम पर अटैक, पुलिस की गाड़ियों को भी बनाया निशाना
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!
वांगचुक की पत्नी से हुई बर्बरता? दिल्ली पुलिस ने किया फैक्ट चेक, फिर CJP नेता ने बताई हकीकत!

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
Embed widget