एक्सप्लोरर

Kidney Health: किडनी खराब होने पर दिखते हैं ये लक्षण, पहचानें आपकी किडनी स्वस्थ है या नहीं?

Kidney Disease: किडनी में खराबी होने पर कई तरह के लक्षण शरीर में नज़र आते हैं. आपको इन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए. समय रहते आपको किडनी की बीमारी के लक्षण और उपचार पर ध्यान देना चाहिए.

Kidney Problem: हमारे शरीर में 2 किडनी होती हैं, जो ब्लड को क्लीन करने यानि विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करती हैं. किडनी (Kidney) में किसी तरह की परेशानी होने लगे तो इससे पूरे शरीर पर असर पड़ता है. हालांकि सबसे बड़ी समस्या ये है कि किडनी की बीमारी या खराबी का कई बार बहुत देरी से पता लगता है. दुनियाभर में लाखों लोग अलग-अलग तरह की किडनी से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं. किडनी की बीमारी को ‘साइलेंट किलर’ इसीलिए कहा जाता है. कई बार लोगों को किडनी के खराब होने के लक्षण समझ नहीं आते हैं और कुछ लोग इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं. आइये जानते हैं किडनी में समस्या होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं. 

किडनी में परेशानी के लक्षण

  • अगर किडनी में कोई परेशानी होती है तो इसके सबसे पहले लक्षण आपके टखनों, पैरों और एड़ी पर नज़र आते हैं. आपके इन हिस्सों पर सूजन आने लगती है. 
  • किडनी की समस्या होने पर एडिमा की शिकायत होने लगती है. इसमें आंखों के आसपास सूजन आ जाती है.
  • आपको शुरुआत में बहुत कमजोरी और थकान रहती है. ज्यादा काम करने में परेशानी होने लगती है.
  • किडनी में खराबी आने से भूख पर भी असर पड़ता है. इससे भूख कम हो जाती है और स्वाद बदल जाता है.
  • किडनी खराब होने के लक्षणों में सुबह मिचली और उल्टी आने का अहसास होता है. सुबह दांतों को ब्रश करते वक्त ऐसा हो सकता है.  

इस तरह किडनी को रखें स्वस्थ

  • किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पिएं. कोशिश करें कि गर्म पानी पीएं इससे किडनी शरीर से सोडियम, यूरिया और विषाक्त पदार्थों बाहर देती है.
  • किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कम नमक वाला खाना खाएं. इसके लिए पैकेज्ड और रेस्टोरेंट वाले खाने से परहेज करें.
  • किडनी को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ भोजन करें और अपना वजन कंट्रोल करें.
  • अपनी किडनी को हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल का लेवल चेक करवाते रहें.
  • तले हुए और मीठे पदार्थों से दूर रहें और ढ़ेर सारे फल और सब्जियां खाएं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: How To Lift Mood: टेंशन और स्ट्रेस फील होने पर खुद को ऐसे करें खुश, अपनाएं ये उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget