एक्सप्लोरर

शरीर के लिए पोटैशियम क्यों है जरूरी, जानिए कौन सी चीजों में सबसे ज्यादा पाया जाता है

Potassium In Food: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें. इन चीजों में सबसे ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है.

Potassium In Food: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन के साथ मिनरल्स भी जरूरी हैं. पोटैशियम भी एक जरूरी मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने और  सामान्य रखने में मदद करता है और पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है. पोटैशियम मसल्स और नसों के काम में मदद करता है. शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 4,700 मिलीग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है. डाइट में पोटैशियम से भरपूर कुछ चीजों को शामिल करके आप इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं. ये हैं पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ.

1- केला- केला में काफी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है. एक मीडियम साइज के केले में 422 एमजी या 9%  पोटैशियम पाया जाता है. आपको रोजाना कम से 1-2 केले जरूर खाने चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. 
2- आलू- आलू का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है. एक बड़े आलू में करीब 515 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है. आलू पोटेशियम का सबसे अच्छा सोर्स है. हालांकि आलू की अलग-अलग किस्मों में पोटैशियम की मात्रा भी अलग होती है. 
3- अनार- अनार खाने से भी पोटैशियम की कमी को पूरा किया जा सकता है. रोज 1 अनार खाने से  666 मिलीग्राम पोटैशियम मिलता है. अनार में विटामिन C, विटामिन K और फोलेट भी पाया जाता है. अनार में प्रोटीन और आयरन भी काफी मात्रा में होता है. अनार फाइबर से भरपूर होता है जिससे काफी समय तक पेट भरा रहता है. 
4- शकरकंद- शकरकंद खाने में टेस्टी लगती है. शकरकंद पोटैशियम का अच्छा सोर्स है. 1 मीडियम साइज की शकरकंद में 541 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है. शकरकंद में फैट बहुत कम और प्रोटीन ज्यादा होता है. ये फाइबर और विटामिन ए का अच्छा सोर्स है. 

5- पालक- सब्जियों में सबसे ज्यादा पालक में पोटैशियम पाया जाता है. 1 कप पालक में 540 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है. पालक में 366% विटामिन A, 57%  विटामिन K, 57% फोलेट और 29% मैग्नीशियम पाया जाता है. पालक को डाइट में जरूर शामिल करें. इससे आयरन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, खतरनाक हो सकता है असर

यह भी पढ़ें: इसलिए नखरे करते हैं बच्चे,आपको समझनी होगी ये सायकॉलजी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget