एक्सप्लोरर

क्या है ग्रीन रेलवे, जिसमें भारत बना नंबर-1? देश का ये राज्य है पूरी तरह से इलेक्ट्रीफाई

उत्तर पूर्व रेलवे के सुभागपुर-पछपेरवा ब्रॉड गेज रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ भारतीय रेल के 6 जोन पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाई हो चुके हैं. रेलवे का लक्ष्य 2030 तक भारतीय रेल को ग्रीन रेल बनाना है.

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने अपनी रेलवे लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन में एक महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उत्तर पूर्व रेलवे के सुभागपुर-पछपेरवा ब्रॉड गेज रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य में भारतीय रेल का 100 प्रतिशत ब्रॉड गेज नेटवर्क इलेक्ट्रिफाई हो गया है. इसकी जानकारी बुधवार को रेल मंत्रालय ने दी. रेल मंत्रालय ने कहा कि रेल रूट के इलेक्ट्रिफाई होने से उत्तर प्रदेश में रेल यातायात बेहतर होने के साथ ही ट्रेनों की स्पीड में भी सुधार होगा. इससे यात्री समय से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे.

भारतीय रेल के 6 जोन हुए इलेक्ट्रिफाई

वर्तमान समय में भारतीय रेल में 18 जोन हैं. जिसमें से उत्तर पूर्व रेलवे के सुभागपुर-पछपेरवा रेल सेक्शन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के साथ ही 6 रेल जोन, उत्तर पूर्व रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और पश्चिम मध्य पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाई हो चुके हैं. इनमें उत्तर पूर्व रेलवे सबसे नया है. इसके अलावा, झांसी-मुजफ्फरपुर-कटनी रेल सेक्शन को भी पूरी तरह से इलेक्ट्रिफाई किया जा चुका है, जो पूरे रेल नेटवर्क के सबसे व्यस्त रेल सेक्शन में से एक है.

2030 तक पूरी तरह से बन जायेगा ग्रीन रेलवे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 (Budget 2023) की घोषणाओं दौरान बताया था कि रेलवे को भी 2.4 लाख करोड़ रुपये खर्च करने लिए गए हैं. अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने ग्रीन रेलवे (Green Railway) का भी जिक्र किया था. यहां ग्रीन का मतलब हरित ऊर्जा यानी ग्रीन एनर्जी (हाइड्रोजन) से है. इस तरह ग्रीन रेलवे का मतलब हाइड्रोजन ट्रेनों से है. वित्त मंत्री ने बजट घोषणा के दौरान यह भी कहा था कि भारतीय रेलवे जल्द ही विश्व का सौ फीसदी ग्रीन रेलवे बन जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि भारतीय रेलवे साल 2030 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को पा कर दुनिया में नंबर वन बन जाएगा.

क्या होती है ग्रीन रेल या हाइड्रोजन ट्रेन

हाईड्रोजन ट्रेन वो ट्रेन होती है, जो हाइड्रोजन से चलती हैं. इन ट्रेनों में बिजली और डीजल की बचत होती है. हाईड्रोजन ट्रेन में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के मिलने से बनी ऊर्जा से ट्रेन को चलाया जाता है. इन ट्रेनों को लंबी दूरी के लिए तैनात किया जा सकता है, इन ट्रेनों से प्रदूषण न के बराबर होता है. ये 15 मिनट से भी कम समय में 140 किमी/घंटा की अधिकतम स्पीड पकड़ सकती हैं. इन ट्रेनों में आवाज नहीं होती है. इसलिए ये काफी आरामदायक भी होती हैं.

यह भी पढ़ें - ट्रेन भले ही कितनी देर तक स्टेशन पर खड़ी रहे, लेकिन उसका इंजन चालू रखा जाता है, क्यों...?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget