एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नंबर कितने सही, जानिए पिछले तीन चुनावों में कितने सटीक थे इनके आंकड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान खत्म होने के साथ ही सभी पोल एजेंसी भविष्यवाणी करना शुरू कर चुके हैं. क्या आप जानते हैं बीते लोकसभा चुनावों में पोल एजेंसी की भविष्यावाणी कितनी सही थी.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी 1 जून के दिन आखिरी चरण के लिए मतदान समाप्त हो चुके हैं. चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मतदान खत्म होने के आधे घंटे के बाद सभी न्यूज चैनल एग्जिट पोल दिखाना शुरू कर चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एग्जिट पोल के नबंर कितने सही होते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि पिछले चुनावों के दौरान एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सही साबित हुए थे. 

पहली बार कब हुआ था एग्जिट पोल

एग्ज़िट पोल चुनाव के बाद का एक सर्वेक्षण प्रकिया होता है. भारत में 1957 में पहली बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन ने दूसरे लोकसभा चुनावों के दौरान एक पोस्ट-पोल सर्वेक्षण किया था. एग्जिट पोल के जरिए न्यूज चैनल और अलग-अलग एजेंसी विजेताओं और मत प्रतिशत को लेकर भविष्यवाणी करते हैं.

पिछले चुनावों के एग्जिट पोल

बता दें कि 2009 में चार बड़ी पोल एजेंसी के रिजल्ट में यूपीए को औसत 195 सीटें मिली थी. वहीं एनडीए को 185 सीटें मिली थी. हालांकि चुनाव नतीजे एग्जिट पोल के रिजल्ट से बिल्कुल अलग थे. क्योंकि यूपीए के खाते में 262 सीटें आई थीं. जबकि एनडीए को 158 सीटें मिली थीं. एग्जिट पोल से इतर यूपीए को 54 सीटें ज्यादा मिली थी. जबकि वहीं एनडीए को औसत से 22 सीटें कम मिली थी.
2014 के एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को औसत 283 सीटें मिलने का अनुमान था. जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए को 105 सीटें मिलने का आकलन था. लेकिन एक्चुअल नतीजे इससे बिल्कुल अलग थे. क्योंकि उस चुनाव में एनडीए ने रिकॉर्ड 336 सीटें जीते थे. जिसमें बीजेपी को अकेले 282 सीटें मिली थी. वहीं यूपीए कुल 60 सीटों पर सिमट गई थी, जिसमें कांग्रेस के पास सिर्फ 44 सीटें आई थी.

2019 के एग्जिट पोल में अधिकांश पोल एजेंसी ने एनडीए को 306 सीटें जीतने की बात कही थी. जबकि यूपीए के खाते में 120 सीटें जीतने की बात कही थी. लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे इस बार भी गलत साबित हुए थे. 2019 में एनडीए को 353 सीटें मिली थी. जिसमें अकेले बीजेपी को 300 सीटें मिली थीं. वहीं यूपीए के खाते में बस 93 सीटें आई थी. इसमें कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली थी.

एग्जिट पोल को लेकर नियम

चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल दिखाने के लिए भी कुछ नियम बनाए हैं. भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी गाइसलाइंस के मुताबिक अंतिम वोट डाले जाने के 30 मिनट बाद एग्जिट पोल टीवी चैनल्स पर दिखाया जा सकता है. इन नियमों के मुताबिक एग्जिट पोल डेटा 1 जून को शाम 6:30 बजे से पहले जारी नहीं किया जा सकता था. 

ये भी पढ़ें: इस देश में 96 फीसदी आबादी मुस्लिम, फिर भी दाढ़ी रखने और हिजाब पहनने पर बैन

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget