एक्सप्लोरर

इस देश में 96 फीसदी आबादी मुस्लिम, फिर भी दाढ़ी रखने और हिजाब पहनने पर बैन

इस्लामिक देशों में कपड़ा पहनने से लेकर किताबों तक कई नियम लागू होते हैं. क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देश भी है, जहां मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा हैं.लेकिन वहां दाढ़ी रखना और हिजाब पहनने पर बैन है.

इस्लामिक देशों में इस्लाम से जुड़े कई नियम होते हैं. जिसमें महिलाओं का हिजाब पहनना, पुरुषों का दाढ़ी रखना और कुर्ता पहनना जैसे नियम भी होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा मुस्लिम देश भी है, जहां पर हिजाब पहनना या दाढ़ी रखना पूरी तरह से मना है. जी हां आपने सही पढ़ा है, इस मुस्लिम देश में दाढ़ी रखना और हिजाब पहनने पर बैन है. 

ताजिकिस्तान

बता दें कि ताजिकिस्तान में दाढ़ी रखना और हिजाब पहनने पर बैन है. ताजिकिस्तान संवैधानिक रूप से धर्मनिरपेक्ष है. हालांकि यहां की 95 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है. लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि धर्म की स्वतंत्रता यहां के संविधान में है. ताजिकिस्तान का इतिहास समृद्ध है और यहां लगभग तीन दशकों से राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन का शासन है.

द डिप्लोमैट में साल 2015 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 18 साल से कम उम्र की महिला छात्राओं को हिजाब पहनने से रोकने वाले भी नियम हैं. 18 साल से कम उम्र के बच्चे अंत्येष्टि को छोड़कर सार्वजनिक धार्मिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते हैं. वहीं कानून प्राइवेट समारोहों जैसे अंतिम संस्कार और शादियों को भी कंट्रोल करता है. आसान भाषा में यहां इजाजत लेना होता है. वहीं समारोह में कितने लोग शामिल होंगे, ये सरकार की ओर से तय किया जाता है. 

अमेरिकी रिपोर्ट में क्या आया सामने

अमेरिका की इंटरनेशनल धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट 2024 के मुताबिक धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर ताजिकिस्तान सरकार पहले से ही निराशाजनक रिकॉर्ड लगातार खराब होता जा रहा है. राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन का शासन अपनी दमनकारी नीतियों को बनाए रखता है. यह सभी धर्मों के लोगों की ओर से सार्वजनिक धार्मिकता के प्रदर्शन को दबाता है और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार करता है. शादी और अंत्येष्टि भोज पर प्रतिबंध है, साथ ही दाढ़ी रखने और हिजाब पर भी प्रतिबंध है.

इस्लामिक किताबों पर भी रोक

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में दुशानबे में इस्लामिक किताबों की दुकानों को जबरन बंद कर दिया गया था. वहीं सरकार की मंजूरी के बिना धार्मिक सामग्री का आयात भी नहीं किया जा सकता. हालांकि 2023 में इसे फिर खोल दिया गया था.हालांकि जानकारी के मुताबिक फिर खोली गई दुकानों को अब इस्लामी किताबें बेचने की इजाजत नहीं है. ताजिकिस्तान सरकार कट्टरपंथ को रोकने के लिए अपनी नीतियों को आवश्यक बताती है. सरकार अपने देश को इस्लामिक कट्टरपंथ से रोकने के लिए ऐसा करती है. गौरतलब है कि ताजिकिस्तन की सीमा अफगानिस्तान से भी लगती है. 

ये भी पढ़ें: Air Conditioner: एसी में क्यों बढ़ी ब्लास्ट की घटनाएं? इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uk New PM Andy Burnham: पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
पिछले 10 साल में 7 प्रधानमंत्री बदल चुका है यह देश, जानें किन वजहों से हुए ये बदलाव?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
ताजमहल से भी पुरानी पहेली, बिना सीमेंट के 1000 साल से कैसे खड़ा है तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर?
Delhi Metro Stations Close: कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
कहां खुलेंगे गेट और कहां रहेंगे बंद, जानें किसके इशारे पर चलती है दिल्ली मेट्रो?
Brazil Rope Jumping Accident: ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?
ब्राजील का वह पुल जो बन गया 'डेथ ट्रैप', जानें रोप जंपिंग सिस्टम में कहां-कहां हुई चूक?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget