एक्सप्लोरर

Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: जानिए क्या है 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू और एक्टर उपासना सिंह का खास रिश्ता

Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: एक्ट्रेस उपासना सिंह का 'मिस यूनिवर्स 2021' का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू के साथ एक खास रिश्ता है.

Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: हिंदी और पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री उपासना सिंह (Upasana Singh) का 'मिस यूनिवर्स 2021' (Miss Universe 2021) का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू (Harnaaz Sandhu) के साथ एक खास रिश्ता है और वह हरनाज को निजी तौर पर जानती हैं.  एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए उपासना सिंह ने हरनाज कौर संधू की विश्व पटल पर हासिल की गई 'मिस यूनिवर्स' का खिताब हासिल करने की उपलब्धि पर अपनी खुशी जताते हुए हरनाज के साथ अपनी खास बॉन्डिंग के बारे में बात की.

अभिनेत्री उपासना सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रोड्यूस की जा रही दो पंजाबी फिल्मों में जल्द ही हरनाज बतौर लीड हीरोइन के तौर पर नजर आनेवाली हैं. इसमें से एक फिल्म का नाम है 'बाईजी कुट्टन गे', जो अगले साल 27 मई को रिलीज की जाएगी. वहीं हरनाज के साथ उपासना सिंह द्वारा प्रोड्यूस की जा रही दूसरी पंजाबी फिल्म 'यारा दियां पौ बारह' भी बनकर तैयार है, जिसकी रिलीज डेट अभी तय होना नहीं है. उल्लेखनीय है कि इन दोनों ही फिल्मों में उपासना सिंह के बेटे नानक हरनाज के हीरो के तौर पर नजर आएंगे.


Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: जानिए क्या है 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू और एक्टर उपासना सिंह का खास रिश्ता

इस वक्त चंडीगढ़ में अपनी एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग में बिजी उपासना सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा, "हरनाज कौर संधू का आत्मविश्वास देखकर मुझे हमेशा से ही लगता था कि वो इस बार 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतकर देश का नाम जरूर रौशन करेगी. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इस्त्राइल रवाना होने से काफी पहले से ही हरनाज इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी."

Harnaaz Sandhu Factor 21: भारत का 21 साल का वो इंतजार, जिसे 21 साल की Harnaaz Sandhu ने साल 2021 में कर दिया पूरा

उपासना कहती हैं, "मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद हरनाज ने मुझे इस्त्राइल से फोन किया था. वह काफी खुश थी. उसने मुझसे कहा कि उसने अपने खिताब जीतने और देश को गौरवान्वित महसूस करने के अपने वादे को पूरा कर दिखाया. अब वो जल्द ही भारत लौटना चाहती है. मैं भी उससे मिलने के लिए बहुत बेकरार हूं."


Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu: जानिए क्या है 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू और एक्टर उपासना सिंह का खास रिश्ता

उपासना ने बताया, "इस्त्राइल में प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले हरनाज ने मुझे मेरे घर पर स्वादिष्ट राजमा और चावल बनाकर खिलाया था. प्रतियोगिता को जीतने को लेकर वह काफी कॉन्फिडेंट भी नजर आ रही थी. अपने इसी आत्मविश्वास की बदौलत उसने यह कामयाबी पाई है. हरनाज पर मुझे बेहद नाज है."

उपासना कहती हैं कि दोनों फिल्मों में हरनाज के साथ उनके बेटे नानक सिंह हीरो के तौर पर काम कर रहे हैं. दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं. हरनाज के मुम्बई लौटते ही हम सभी मिलकर पार्टी करेंगे."

बेटे Sunny Deol की गर्लफ्रेंड को Kiss कर चुके हैं Dharmendra! ये किस्सा जानकर हर जाएंगे हैरान

उपासना ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि चंडीगढ़ की रहनेवाली हरनाज जब भी किसी काम के सिलसिले में मुम्बई आती है, तो वह उन्हीं के घर पर ठहरना पसंद करती है. उपासना कहती हैं, "हरनाज मुझे गॉडमदर की तरह मानती है. अक्सर मुझे कहती है कि मेरी वजह से ही उन्हें एक्टिंग की बारीकियां सीखीं हैं. इतना ही नहीं, एक नहीं, बल्कि दो दो पंजाबी फिल्मों में चांस दिये जाने को लेकर भी वह हमेशा  शुक्रिया कहती रहती है. पहली फिल्म में हरनाज की मेहनत और लगन को देखकर ही मैंने उसे अपनी दूसरी पंजाबी फिल्म में लेने का फैसला किया था."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'जन नायकन' के नए टीजर में छाए सीएम विजय, दमदार एक्शन देख एक्साइटेड हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो
'जन नायकन' के नए टीजर में छाए सीएम विजय, दमदार एक्शन देख एक्साइटेड हुए फैंस, वायरल हुआ वीडियो
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget