Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
ना बाप...बड़ा ना भैया...सबसे बड़ा रूपैया. और उस रूपये के लिए रिश्तों का खून भी अब जरा सी बात रह गई है...नमस्कार मैं हूं श्रीवर्धन त्रिवेदी...और आज सनसनी में कहानी...पैसों के लिए रिश्तों के पाप की....रिश्तों के पाप के उस अंडरवर्ल्ड की...जिसके खुलासे ने सारे शहर में फैला दी है
मुरादाबाद पुलिस की गिरफ्त में खडे ये वो चेहरे हैं जिनकी करतूतों की कहानी सुनकर आप कांप जाएंगे....
पकडे गए इन शैतानों में एक दरिंदा बाप है.....वो कलियुगी पिता जिसने करोड़ों के बीमे के लिए अपने बेटे की ही मौत की सुपारी दे दी....नाम है बाबू राम शर्मा....पुलिस के मुताबिक बाबूराम शर्मा का बेटा अनिकेत शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता था. बाबूराम ने बेटे की हरकतों का जिक्र अपने एक परिचित वकील आदेश कुमार से किया...और फिर आदेश ने परमानेंट इलाज के नाम पर अनिकेत की मौत का फार्मूला तैयार कर दिया. वो फार्मूला जिसमें पहले तो अनिकेत का दो करोड़ दस लाख का बीमा कराया गया....और फिर दरिंदे पिता ने भाडे के कातिलों को बेटे की सुपारी देकर उसे बेरहमी से मरवा दिया. प्लानिंग ये थी कि अनिकेत के मर्डर को हादसे का रंग दिया जाएगा और फिर बीमे की रकम हासिल कर ली जाएगी....लेकिन पुलिस की जांच में पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया




























