एक्सप्लोरर

'अग्निवीर ज़िंदाबाद' 'भारत माता की जय', ट्रोल होने के बाद इंडिया के नारे लगा रहे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट कर विश्व में भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनने की सराहना की है. साथ ही बिग बी ने भारतीय सेना को अग्निवीर कहकर श्रद्धांजलि भी दी है.

Amitabh Bachchan On India GDP:  अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज भी वे दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. बिग बी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और एक्स पर लगातार पोस्ट करते रहते हैं. हालांकि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिन्दूर पर पोस्ट ना करने पर बिग बी काफी ट्रोल हुए थे. वहीं ट्रोलिंग के बाद अब अमिताभ बच्चन ने भारत माता की जय के नारे लगाए हैं. दरअसल बिग बी नेएक्स पर की गई अपनी कई पोस्ट में भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तारीफ की है. बॉलीवुड के महानायक ने भारतीय सेना को 'अग्निवीर' कहकर श्रद्धांजलि भी दी है.

बिग बी ने भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर की तारीफ
एक्स पर अमिताभ बच्चन ने सोमवार की सुबह दो देशभक्ति भरी पोस्ट की. अपनी पहली पोस्ट में बिग बी ने अमेरिका, चीन और जर्मनी को दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं के रूप में मेंशन किया था जबकि भारत को चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बताया. उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा था, "टी 5390 (ii) -! भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.. संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी, भारत.. और 2.5 - 3 साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी.. संयुक्त राज्य अमेरिका: 30.51 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी के साथ,  चीन: 19.23 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ, जर्मनी: 4.74 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ. भारत: लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर."

 

भारतीय सेना को 'अग्निवीर' कहकर दी श्रद्धांजलि
अपनी अगली पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने भारतीय सैनिकों की एक तस्वीर शेयर + की और हिंदी में लिखा, "टी 5390 (iii) अग्निवीर जिंदाबाद!! जय भारत माता की!! जय हिंद."

 

पिता की कविता की पंक्तियां भी की शेयर
82 वर्षीय बच्चन ने अपने पिता और महान कवि, दिवंगत हरिवंश राय बच्चन के कलेक्शन से कुछ काव्य पंक्तियां भी शेयर की. बच्चन ने हिंदी में एक्स पर लिखा: "[T 5390 (i) - "किसको दोष दे, और किसको बताऊं अपना दुख, जब मिट्टी मिट्टी के साथ अन्याय करती है" ~ हरिवंशराय बच्चन."

 

बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. अभिनेता ने पहले तो खोखली पोस्टें कीं और 11 मई को उन्होंने पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले के बारे में डिटेल में लिखा, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे.

ये भी पढ़ें:-Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: संडे को ‘भूल चूक माफ’ ने उड़ाया गर्दा, डबल डिजीट में की कमाई, 8 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget