एक्सप्लोरर

टीचिंग है बेस्ट करियर ऑप्शन, जानें टीचर बनने के लिए क्या हैं क्वालिफिकेशन

अगर आप लंबे वक्त तक सुकून से नौकरी करना चाहते हैं तो टीचिंग आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन है. आजकल अच्छे टीचर्स की प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में खूब डिमांड है और पैसा भी अच्छा मिलता है. जाने टीचर बनने के लिए आप क्या करें.

कहते हैं माता पिता से बड़ा गुरु होता है. घर के बाद बच्चा जो सीखता है वो अपने शिक्षक यानि टीचर से सीखता है. एक स्टूडेंट पर उनके टीचर के नैतिक जीवन का बहुत प्रभाव रहता है. अगर अच्छा टीचर आपको मिल जाए तो आपकी लाइफ बन सकती है. आजकल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है. इंटरनेट की दुनिया के बाद स्टूडेंट्स के पास ज्ञान की भरमार है ऐसे में एक अच्छा टीचर ही आपको सही गलत के बारे में बता सकता है. हमारे देश में टीचिंग को बहुत रेस्पेक्टफुल प्रोफेशन माना जाता है और टीचर का स्‍थान हमेशा से ऊंचा रहा है. यही वजह है कि भारत में ज्यादातर युवा टीचर बनना चाहते हैं.

टीचिंग में करियर आजकल टीचिंग लाइन में ढेरों ढेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं. देश के दूर-दराज इलाकों में भी अब स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज खुल रही हैं देश में न जाने कितने सरकारी और प्राइवेट कॉलेज हैं. जाहिर है इस फील्ड में नौकरियों की भरमार है. सरकारी स्कूलों में जॉब के बाद अच्छा पैसा मिलता है और जिंदगी भर का आराम भी रहता है. इसके अलावा प्राइवेट स्कूलों में अच्छे टीचर्स की डिमांड रहती है. एजुकेशनल सब्जेक्ट के अलावा योग्‍य, फिटनेस, स्पोर्ट्स जैसे फील्ड में प्रोफेशनल टीचर्स की मांग भी बढ़ती जा रही है.

टीचर बनने के लिए कोर्स

टीचिंग लाइन में जाने के लिए इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के कई कोर्स मौजूद हैं, जिनमें प्रमुख हैं

1. बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन): टीचिंग में आने के लिए बीएड काफी लोकप्रिय है. पहले बीएड का कोर्स एक साल का था, जिसे 2015 से बढ़ाकर दो साल का कर दिया गया है. बीएड करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. एग्जाम देने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है. कई प्राइवेट कॉलेज एंट्रेंस टेस्ट के बिना भी सीधे एडमिशन तो देते हैं हर साल बीएड कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट होता है राज्यों के अलावा इग्नू, काशी विद्यापीठ, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी भी बीएड कराती हैं. बीएड करने के बाद आप प्राइमरी, अपर प्राइमरी और हाई स्कूल में पढ़ाने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं.

2. बीटीसी (बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट): बीटीसी केवल उत्तर प्रदेश के उम्‍मीदवारों के लिए है और इसमें केवल राज्‍य के ही स्‍टूडेंट हिस्‍सा ले सकते हैं. बीटीसी दो साल का कोर्स है. इसके लिए भी एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. जिसके बाद जिला स्तर पर काउंसलिंग कराई जाती है. बीटीसी करने के लिए आपको ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही आपकी उम्र 18-30 साल होनी चाहिए. बीटीसी करने के बाद आप प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल के टीचर बन सकते हैं.

3. एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग): एनटीटी बड़े शहरों में ज्यादा पॉपुलर है. ये दो साल का  कोर्स है. एनटीटी में एडमिशन 12वीं के मार्क्स के आधार पर और कई जगह एंट्रेंस एग्जाम के बाद दिया जाता है. एनटीटी करने के बाद आप प्राइमरी टीचर बनने के लिए एलिजिबिल होते हैं. 4. बीपीएड (बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन): आजकल फिजिकल एजुकेशन में जॉब के काफी ऑप्शन हैं. प्राइवेट और सरकारी स्कूल में ज्यादातर फिजिकल टीचर्स की जगह खाली हैं. इसके लिए आप दो तरह के कोर्स कर सकते हैं. एक जिन स्टूडेंट्स ने ग्रेजुएट में फिजिकल एजुकेशन एक सब्‍जेक्‍ट के तौर पर पढ़ा है वो एक साल वाला बीपीएड कोर्स कर सकते हैं. जिन्होंने 12वीं में फिजिकल एजुकेशन पढ़ी हो वो तीन साल का बैचलर कोर्स कर सकते हैं. इसके एंट्रेंस टेस्ट में फिजिकल फिटनेस टेस्ट के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी होती है. एंट्रेंस टेस्‍ट में पास होने के बाद इंटरव्‍यू भी क्‍वालिफाई करना जरूरी है.

5. जेबीटी (जूनियर टीचर ट्रेनिंग):  जेबीटी के लिए आपको 12वीं पास होना चाहिए. इस कोर्स में एडमिशन कहीं मेरिट के तो कहीं एंट्रेंस के आधार पर होता है. इस कोर्स को करने के बाद आप प्राइमरी टीचर बनने के लिए योग्य हैं.

कहां से करें कोर्स: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (इग्नू) नई दिल्ली इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, नई दिल्ली बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू), वाराणसी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू), अलीगढ़ एमिटी यूनिवर्सिटी

टीचर बनने के लिए जरूरी एग्जाम

टीचर बनने के लिए सिर्फ कोर्स करना ही काफी नहीं है कुछ एग्‍जाम भी क्‍वालिफाई करने होते हैं टीजीटी और पीजीटी: यह टेस्ट स्टेट लेवल पर कराया जाता है मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में यह एग्जाम फेमस है. टीजीटी के लिए ग्रेजुएट और बीएड होना जरूरी है और पीजीटी के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और बीएड डिग्री होना जरूरी है. टीजीटी पास टीचर 6 से लेकर 10 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं पीजीटी पास करने के बाद टीचर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं.

2. टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट): देश के कई राज्यों में इस एग्जाम को बीएड और डीएड करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कराया जाता है. इस एग्जाम में वे स्टूडेंट भी हिस्सा ले सकते हैं जिनके बीएड का रिजल्ट नहीं आया है. इस एग्जाम को पास करने के बाद राज्य सरकार कुछ निश्चित सालों के लिए एक सर्टिफिकेट देती है. ये समय 5-7 साल का होता है. इस दौरान उम्‍मीदवार टीचर भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है.

3. सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट): केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली के स्कूल, तिब्बती स्कूल और नवोदय विद्यालयों में टीचर बनने के लिए इस एग्जाम को पास करना होता है. ये एग्जाम सीबीएसई की ओर से आयोजित किया जाता है. जिसमें ग्रेजुएट पास और बीएड डिग्री वाले स्टूडेंट ही हिस्सा ले सकते हैं. इस एग्जाम को पास करने के लिए उन्हें 60 % मार्क्स लाना जरूरी है. एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवार को 7 साल तक मान्य रहने वाला सर्टिफिकेट दिया जाता है.

4. यूजीसी नेट: कॉलेज में लेक्चरर की नौकरी करने के लिए नेट का एग्जाम निकालना जरूरी है. नेट का पेपर एक साल में 2 बार दिसंबर और जून में होता है. नेट एग्‍जाम में तीन पेपर होते हैं. उम्मीदवार इंग्लिश और हिंदी किसी भी मीडियम से परीक्षा दे सकते हैं.

शुरुआती सैलरी: टीचर की सैलरी में कई बदलाव होने के बाद अब शुरुआत में ही अच्छी सैलरी मिलने लगी है. सरकारी नौकरी में प्राइमरी टीचर को करीब 40 हजार सैलरी मिलती है. जो बाद में बढ़ती रहती है. वहीं लेक्चरर और प्रोफेसर की सैलरी तो काफी अच्छी होती है. प्राइवेट स्कूल में अगर आप प्राइमरी के टीचर बनते हैं तो आपको शुरुआत में 15 से 20 हजार सैलरी मिल सकती है. टॉप प्राइवेट कॉलेज में सैलरी 40 से 50 हजार भी हो सकती है.

Chanakya Niti: दुश्मन जब शक्तिशाली हो तो ऐसे दें उसे मात, अपनाएं ये रणनीति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget