एक्सप्लोरर

Bihar Weather 28 July: बिहार के इन इलाकों में देर रात से हो रही बारिश, 5 शहरों में आज भारी वर्षा का अलर्ट

Bihar Weather Today 28 July 2025: जिन पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है उनमें वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी शामिल है. बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन की भी चेतावनी दी गई है. 

बिहार के कई जिलों में बीती रात से ही वर्षा हो रही है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (सोमवार) प्रदेश के 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है. उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में ज्यादा वर्षा तो दक्षिण बिहार में कम वर्षा की संभावना है. पटना, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय और खगड़िया में रुक-रुक कर वर्षा का पूर्वानुमान है.

बिहार के जिन पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है उनमें वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी शामिल है. इन जिलों में कई जगहों पर तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से चल सकती है. बिजली चमकने के साथ मेघ गर्जन की भी चेतावनी दी गई है. 

कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी

देर रात्रि से लेकर आज (सोमवार) सुबह के 7 बजकर 18 मिनट तक के लिए पटना सहित 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. इनमें पटना के अलावा सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, गया, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान शामिल है. वहीं रोहतास, अरवल, जहानाबाद, सहरसा और सुपौल में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बीते रविवार को किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हुई. सबसे अधिक समस्तीपुर में 29 मिलीमीटर तो लखीसराय में 25.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. वहीं भभुआ में 23.02, मुजफ्फरपुर में 23.02, गया में 20, बांका में 20, पटना के खुसरूपुर में 19.4, औरंगाबाद में 17.6 और पटना के फतुहा में 17.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. 

जमुई में 14.4 मिलीमीटर, खगड़िया में 13.8, वैशाली में 12.4, पूर्णिया में 11.3 और रोहतास में 11 मिलीमीटर के साथ हल्की बारिश हुई. यह रिकॉर्ड रविवार के दिन के 12 बजे के पहले तक का है. 

वाल्मीकिनगर और दरभंगा में रहा सबसे अधिक तापमान

रविवार को दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव होता रहा. पटना में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम पारा 33.1 डिग्री रहा. सबसे अधिक तापमान वाल्मीकिनगर और दरभंगा में 35 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 33 डिग्री के करीब दर्ज किया गया.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
LIVE: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget