एक्सप्लोरर

IND vs ENG: आखिरी घंटे में ड्रामा, स्टोक्स की चाल हुई फेल, जडेजा ने शतक ठोककर दे दिया जवाब

मैनचेस्टर टेस्ट में अंतिम घंटे के दौरान कप्तान बेन स्टोक्स ने ड्रॉ के लिए जडेजा के सामने हाथ मिलाने का ऑप्शन रखा, जिसे जडेजा ने ठुकरा दिया और फिर शानदार शतक जड़कर भारत को हार से बचाया.

IND vs ENG: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन अंतिम घंटे में जो ड्रामा मैदान पर देखने को मिला, उसने मुकाबले को यादगार बना दिया. भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर भारत ने लगभग हारी हुई बाजी को बचा लिया. मैच के अंतिम क्षणों में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ड्रॉ के लिए जडेजा के सामने हाथ मिलाने का ऑप्शन रखा, जिसे जडेजा ने मैदान पर ही अस्वीकार कर दिया.

क्या हुआ मैदान पर?

अंतिम सेशन के दौरान, जब 138 ओवर पूरे हो चुके थे, अंपायरों ने दोनों टीमों को संकेत दिया कि अगर दोनों कप्तान सहमत हों तो मैच को ड्रॉ घोषित किया जा सकता है. स्टोक्स ने आगे बढ़कर जडेजा से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन जडेजा उस वक्त 89 रन पर खेल रहे थे और शतक से केवल 11 रन दूर थे. उन्होंने साफ संकेत दिया कि वे खेल जारी रखना चाहते हैं.

टेस्ट के नियम क्या कहते हैं?

ICC के नियम 12.7.6 के तहत, टेस्ट मैच के आखिरी घंटे में यदि दोनों टीमों को लगे कि जीत की कोई संभावना नहीं बची है, तो वे आपसी सहमति से मैच समाप्त कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई बल्लेबाज पारी जारी रखना चाहता है, तो नियम उसे यह अधिकार देता है. 

शतक पूरा करने के बाद खत्म हुआ मैच

जडेजा ने कुछ ही ओवरों में हैरी ब्रूक की गेंद पर छक्का लगाकर अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया. स्टंप माइक पर स्टोक्स की टिप्पणी, "तुम हैरी ब्रूक के खिलाफ टेस्ट शतक बनाना चाहते हो?" भी रिकॉर्ड हुई, जिसे क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने भी अपने करियर का पहला टेस्ट शतक पूरा किया. दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की और भारत को मैच बचाने में अहम भूमिका निभाई. 

क्या बोले पूर्व इंग्लिश कप्तान?

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल आथर्टन ने कहा कि ब्रूक की गेंदबाजी हास्यास्पद थी, लेकिन सुंदर और जडेजा ने शतक अर्जित करने लायक खेल दिखाया.

वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि खिलाड़ियों की मंशा थी कि वे अपना शतक हासिल करें और टीम को मजबूत स्थिति में रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget