एक्सप्लोरर

Barabanki Stampede: बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा, करंट फैलने से मची भगदड़, 2 की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Barabanki Stampede: बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैलने के कारण भगदड़ मच गई. इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में एक दुखद हादसा हो गया. जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैलने के कारण भगदड़ मच गई. इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना संज्ञान लेते हुए दुःख जताया और घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं.

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 2 बजे हुआ, जब भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में एकत्रित थे. एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिसके कारण करंट फैल गया. इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान मौत हो गई.

घायलों का इलाज जारी, गंभीर मरीज रेफर

हादसे में करीब 29-38 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. त्रिवेदीगंज सीएचसी में 10 घायलों को भर्ती किया गया, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहीं हैदरगढ़ सीएचसी में 26 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है. बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है.

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए. मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी भेजा गया. डीएम ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और बिजली विभाग से पुराने तारों की स्थिति की समीक्षा करने को कहा गया है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में बिजली तार टूटने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने हादसे में मृत दो श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की सीएम ने जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायल डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाकर समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget