एक्सप्लोरर

पहले टीम इंडिया से नाराज और फिर मैच के बाद बेन स्टोक्स ने दे दिया बड़ा बयान, आप भी पढ़िए

स्टोक्स ने कहा कि वाशिंगटन और जडेजा ने जिस तरह से खेला, उसके लिए उन्हें बहुत बधाई देना होगा.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत द्वारा पारी घोषित करने से इनकार करने पर नाराज थे. उन्होंने कहा कि मैच का परिणाम तय हो चुका था, इसलिए वह अपने शीर्ष गेंदबाजों को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे.

स्टोक्स ने अंतिम ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान चौथे टेस्ट को ड्रॉ घोषित करने की पेशकश की थी लेकिन, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर अपने शतकों के करीब पहुंच चुके थे, इसलिए भारत ने इंग्लैंड को तब तक गेंदबाजी करने के लिए मजबूर किया, जब तक कि दोनों ने अपने-अपने शतक पूरे नहीं कर लिए.  इसके बाद स्टोक्स ने हैरी ब्रूक और जो रूट को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी, जिससे उनके तेज गेंदबाजों को आराम मिला.

मैच के बाद स्टोक्स ने कहा, "सारी मेहनत भारत ने की थी और नतीजा सिर्फ एक ही निकला. मैं अपने किसी भी गेंदबाज को जोखिम में नहीं डालने वाला था, डॉसी ने काफी ओवर फेंके थे, उनका शरीर थक रहा था. मैं अपने किसी भी मुख्य गेंदबाज को जोखिम में नहीं डालने वाला था."

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में शतक लगाया और भारत की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारत ने दूसरी पारी के पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन का विकेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी की. केएल राहुल और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 188 और जडेजा-सुंदर ने पांचवें विकेट के लिए 203 रन की नाबाद साझेदारी कर मैच ड्रॉ करा दिया. राहुल ने 90, गिल ने 103, जडेजा ने नाबाद 107 और सुंदर ने नाबाद 101 रन की पारी खेली.

स्टोक्स ने कहा, "वाशिंगटन और जडेजा ने जिस तरह से खेला, उसके लिए उन्हें बहुत श्रेय देना होगा. हमने उन्हें आउट करने के लिए सबकुछ किया, लेकिन उन्होंने अच्छे तरीके से दबाव झेला. अब तक यह एक उतार-चढ़ाव भरी सीरीज रही है, जिसमें हम एक-दूसरे पर वार करते रहे हैं, जिस तरह से भारत ने संघर्ष जारी रखा है, उसे बहुत-बहुत धन्यवाद."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 Weather: कहीं रद्द न हो जाए भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20, मेनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; पढ़ें वेदर रिपोर्ट
कहीं रद्द न हो जाए भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा T20, मेनचेस्टर में आज बारिश की संभावना; पढ़ें वेदर रिपोर्ट
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
IND vs ENG: 'कहीं देर न हो जाए...', वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर बोले भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान
'कहीं देर न हो जाए...', वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर बोले भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget