एक्सप्लोरर

इंडिया में रिलीज हुई 1700 करोड़ में बनी फिल्म, कमा लिए 900 करोड़ से भी ज्यादा

The Fantastic Four First Steps Box Office Collection: इस हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में पहले वीकेंड में धाकड़ कमाई की है. साथ ही, ये पिछले 6 सालों में मार्वल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है.

इंडियन थिएटर्स में इस शुक्रवार 25 जुलाई को मार्वल की 'द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स' रिलीज हुई है. जहां हर ओर इंडिया में 'सैयारा' की बातें हो रही हैं वहीं इस हॉलीवुड फिल्म ने दुनियाभर में कुछ ही दिनों में कमाई का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है.

फिल्म ने न सिर्फ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड कमाई की है बल्कि इंडिया में भी ओपनिंग वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करती दिखी है. तो चलिए पहले फिल्म की इंडिया में पहले वीकेंड की कमाई पर नजर डालते हैं फिर जानेंगे कि दुनियाभर में कितनी कमाई हो गई है.

'द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के मुताबिक, मार्वल की इस फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 7 करोड़ कमाए. वहीं तीसरे दिन 10:20 बजे तक ये कमाई 6.43 करोड़ रुपये हो चुकी है. टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये 19.03 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि सैक्निल्क के ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

कुछ दिन पहले ही हाई मार्वल की एक और फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' ने इंडिया में लाइफटाइम 22.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि फैंटास्टिक फोर की टीम ने पहले वीकेंड में ही इसके आसपास कमाई कर ली है.

'द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इस फिल्म ने कोईमोई के मुताबिक, अभी तक अपडेट किए गए डेटा के अनुसार 106.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 918 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ये कमाई फिल्म के बजट के आधे से भी ज्यादा है.

फिल्म का बजट वैरायटी की रिपोर्ट के हिसाब से करीब 200 मिलियन डॉलर है. यानी इंडियन रुपये में कन्वर्ट करने पर ये 1729 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचता है. जाहिर है कि फिल्म के पहले वीकेंड कलेक्शन से जुड़ा डेटा के आने के बाद ये अपने बजट के बेहद करीब पहुंच सकती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios)

'द फैंटास्टिक फोर फर्स्ट स्टेप्स' के बारे में

ये फिल्म मार्वल की तो है लेकिन सीक्वल नहीं है. इसे 1961 में पहली बार पब्लिश हुई फैंटास्टिक फोर कॉमिक्स पर बनाया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स की मानें तो अगर ये फिल्म हिट होती है तो पिछले 6 सालों में ये मार्वल की अकेली हिट फिल्म मानी जाएगी, क्योंकि इसके पहले आई फिल्में जैसे एटर्नल्स और थंडरबोल्ट्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget