एक्सप्लोरर

भारत में गलती से भी नहीं फहरा सकते इन देशों का झंडा, घर से उठाकर ले जाती है पुलिस

किसी भी देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून बनाए जाते हैं जिनका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य होता है. भारत में झंडा फहराने को लेकर कुछ नियम हैं और कुछ देशों के झंडे फहराने पर प्रतिबंध है.

भारत में राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है. ये हमारे देश की आन, बान, शान का प्रतीक है और इसे लेकर सख्त कानून बने हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ देशों के झंडे फहराना पर रोक है. किसी दूसरे देश का झंडा सार्वजनिक रूप में फहराना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि पुलिस कार्रवाई कर सकती है. 

किन देशों के झंडे फहराने की मनाही?

भारत में विदेशी झंडा फहराने की बात करें तो इस बारे में कोई कानून नहीं है हालांकि किसी भी विदेशी देश का झंडा बिना अनुमति के सार्वजनिक रूप से फहराना गैरकानूनी हो सकता है. खासकर उन देशों के झंडे जिनके साथ भारत के कूटनीतिक संबंध तनावपूर्ण हैं. उदाहरण के लिए पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के झंडे फहराना विशेष रूप से संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि इन देशों के साथ सीमा विवाद और ऐतिहासिक तनाव हैं. अगर कोई व्यक्ति इन देशों का झंडा अपने घर या सार्वजनिक स्थान पर फहराता है, तो इसे राष्ट्रीय एकता और अखंडता के खिलाफ माना जा सकता है.

क्यों है प्रतिबंध?

भारत में विदेशी झंडे फहराने पर रोक का मुख्य कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक शांति बनाए रखना है. कुछ देशों के झंडे फहराने से सामाजिक तनाव या हिंसा भड़क सकती है, खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में. इंडियन फ्लैग कोड, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत, किसी भी ऐसे कार्य को रोकने का प्रावधान है जो राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचाए. बिना सरकारी अनुमति के विदेशी झंडा फहराना इसे उल्लंघन माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति गलती से या जानबूझकर प्रतिबंधित देश का झंडा फहराता है, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है. इसमें व्यक्ति को हिरासत में लेना, झंडा जब्त करना, और कानूनी मुकदमा दर्ज करना शामिल है.

ध्यान देने वाली बात

कूटनीतिक आयोजनों जैसे विदेशी दूतावासों या अंतरराष्ट्रीय समारोहों में संबंधित देशों के झंडे फहराए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भारत सरकार की अनुमति जरूरी है.  यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारतीय झंडा संहिता और दंड संहिता के प्रावधानों का पालन करना आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें- न तो ये देसी हैं, न ही सीधी सादी- जानिए भारत की सबसे तीखी मिर्चों की कहानी

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
इस्लाम में धर्म बदलने के लिए कलमा, हिंदू धर्म में क्या? जानिए
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
कैसे खोलें अपनी शुगर मिल? कहां करना होता है आवेदन, जानें प्रक्रिया
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम
क्या नेता बनने पर भी दिव्या मित्तल को मिलेगी IAS की पेंशन? जानें नियम

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Embed widget