एक्सप्लोरर

स्पेस में 16 बार दिन और रात तो ब्रेकफास्ट-लंच-डिनर कैसे करते हैं एस्ट्रोनॉट्स? जानें डिटेल

अंतरिक्ष में जाने के बाद एस्ट्रोनॉट्स का क्या शेड्यूल होता है वो खाना क्या खाते हैं ये सवाल हर किसी के मन में जरूर आता है. आइये जानते हैं एस्ट्रोनॉट्स कितनी बार खाना खाते हैं?

अंतरिक्ष की दुनिया बड़ी रहस्यमयी और रोचक है. यही वजह है कि अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की दिनचर्या भी बड़ी रोचक हो जती है. ऐसे में सवाल ये है कि अंतरिक्ष में जहां हर 90 मिनट में सूर्योदय और सूर्यास्त होता है यानी दिन में 16 बार दिन और रात बदलते हैं. वहां अंतरिक्ष यात्री नाश्ता, लंच और डिनर कैसे करते हैं? आइये जानते हैं. 

24 घंटे में 16 बार दिन-रात

अंतरिक्ष में, खासकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर, पृथ्वी के चारों ओर हर 90 मिनट में एक चक्कर पूरा होने के कारण अंतरिक्ष यात्री दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुभव करते हैं. इसका मतलब है कि 24 घंटे में 16 बार दिन और रात बदलते हैं. लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि अंतरिक्ष यात्री हर सूर्योदय पर नाश्ता या हर सूर्यास्त पर डिनर करते हैं. तो फिर, वे अपने भोजन का प्रबंध कैसे करते हैं? 

कैसे खाना खाते हैं एस्ट्रोनॉट्स

अंतरिक्ष यात्री सामान्य तौर पर पृथ्वी की तरह ही 24 घंटे की दिनचर्या का पालन करते हैं. बाहर भले ही दिन-रात हो रहा हो लेकिन अंतरिक्ष यात्री 24 घंटे के हिसाब से ही अपना शेड्यूल फॉलो करते हैं. जिसमें 8 घंटे की नींद, काम और भोजन के लिए समय निर्धारित होता है. आमतौर पर वे दिन में  नाश्ता, लंच और डिनर करते हैं, साथ ही कुछ हल्के नाश्ते भी ले सकते हैं.

 भोजन कैसे तैयार होता है?

अंतरिक्ष में भोजन का प्रबंध बेहद अनोखा है. खाना फ्रीज-ड्राइड और वैक्यूम-पैक होता है. इसमें चावल फ्रूट्स जैसी चीजें शामिल होती है. नाश्ते में अक्सर दलिया, स्क्रैम्बल्ड एग्स, या फ्रूट बार होते हैं.  ये खाद्य पदार्थ विशेष पैकेट में आते हैं, जिन्हें गर्म करने के लिए ISS पर ओवन या गर्म पानी का इस्तेमाल होता है. पानी की कमी के कारण, अंतरिक्ष यात्री डिहाइड्रेटेड खाने में पानी मिलाकर खाते हैं.

इसे भी पढ़ें- किन देशों में नहीं दी जाती फांसी, आखिर क्यों नहीं कैपिटल पनिशमेंट का कानून?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
क्या CEC से कोई भी कर सकता है मुलाकात, कैसे मिलती है परमिशन?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता, किन उपकरणों का होता है इस्तेमाल?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
क्या है राज्यसभा का फॉर्मूला, कैसे होती है इसकी वोटिंग?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?
शिमला में पहाड़ों पर बने घर कितने सुरक्षित, कितनी होती है इनकी उम्र?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
Embed widget