एक्सप्लोरर

CBSE Board Results 2021: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के नतीजे कब घोषित किए जाएंगे, जानिए लेटेस्ट अपडेट

CBSE Board Results 2021:सीबीएसई कक्षा 10, 12 का परिणाम 31 जुलाई, 2021 तक घोषित किया जाएगा. रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी किये जाएंगे.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 की घोषणा किए जाने का इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 31 जुलाई 2021 तक घोषित कर दिया जाएगा. रिजल्ट डिक्लेयर किए जाने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर चेक किया जा सकेगा.

इस साल  कोविड -19 महामारी के कारण CBSE कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी. छात्रों का इवैल्यूएशन ऑल्टरनेटिव असेसमेंट मैथड के आधार पर किया जाना है.

CBSE 12वीं कक्षा का इवैल्यूएशन क्राइटेरिया

सीबीएसई ने स्कूलों से स्कूल प्रिंसिपल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय रिजल्ट कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे. समिति सीबीएसई द्वारा तय की गई मार्किंग स्कीम के आधार पर सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के परिणाम तैयार करेगी और आईटी टीमों की मदद से सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करेगी. जिसके बाद परिणाम 31 जुलाई तक जारी किया जाएगा.

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के रिजल्ट इवैल्यूएशन के लिए  सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षाओं को अधिकतम वेटेज देने का फैसला किया है, जिसमें प्री-बोर्ड, यूनिट टेस्ट या मिड-टर्म शामिल हैं. इसमें 80 अंक होंगे. इसके साथ सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 20 अंक आवंटित किए हैं. जिन विषयों में थ्योरी के लिए 70 मार्क्स दिए गए हैं, उनके अनुसार प्रैक्टिकल मार्क्स में बदलाव किया जाएगा. गौरतलब है कि सीबीएसई इस साल कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा.

CBSE 10वीं कक्षा का इवैल्यूएशन क्राइटेरिया

सीबीएसई कक्षा 10 के अंकों की गणना कुल 100 अंकों के लिए की जाएगी जिसमें 20 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट पर आधारित होंगे और 80 मार्क्स स्कूल द्वारा पूरे वर्ष में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर होंगे. 80 मार्क्स को तीन सेक्शन में विभाजित किया जाएगा जिसमें पीरियोडिक / यूनिट टेस्ट के लिए 10 मार्क्स, हाफ ईयरली / मध्यावधि परीक्षा के लिए 30 मार्क्स और प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए 40 मार्क्स शामिल हैं.

जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे  उन्हें महामारी की स्थिति सामान्य होने पर लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.

CBSE 2021-22 स्पेशल असेसमेंट स्कीम

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में 2021-22 सेशन के लिए कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक स्पेशल असेसमेंट स्कीम की घोषणा की है. नए क्राइटेरिया के अनुसार एकेडमिक ईयर 2021-22 के पाठ्यक्रम को दो टर्म में डिवाइड किया जाएगा. प्रत्येक टर्म में 50 प्रतिशत सिलेबस कवर किया जाएगा. सीबीएसई की पहली टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर में होगी, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें

MPPSC Assistant Manager Recruitment 2021: मध्य प्रदेश में असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर निकली भर्तियां, यहां जानें डिटेल

IAS Success Story: यूपीएससी के लिए बैंक की नौकरी छोड़ी, 2 साल तक बच्चे से दूर रहकर अनु कुमारी ने हासिल की सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget