एक्सप्लोरर

श्रीनगर में मारे गए आतंकियों के पहलगाम कनेक्शन पर कश्मीर जोन के IG ने क्या कहा?

Pahalgam Attack Terrorist Killed: कश्मीर जोन के आईजीपी विधि कुमार बिरदी ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है.

श्रीनगर में हरवान इलाके में सोमवार (28 जुलाई) को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं. दाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. कश्मीर क्षेत्र के आईजीपी विधि कुमार बिरदी ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने ये भी कहा है कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी है.

श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान पर कश्मीर जोन के आईजीपी विधि कुमार बिरदी ने कहा, "आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है. जम्मू कश्मीर पुलिस, पैरामिलिट्री और आर्मी ने मिलकर आतंकियों पर फायरिंग करते हुए कार्रवाई की. आंतरिक रिपोर्टों के अनुसार, तीन शव देखे गए हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है.'' 

मारे गए आतंकियों की पहचान में कुछ समय लगेगा-IG

कश्मीर जोन के आईजी से जब पूछा गया कि क्या मारे गए आतंकवादी पहलगाम हमले में शामिल थे. इस पर उन्होनें कहा, ''हमें पहचान में कुछ समय लगेगा. सही वक्त पर हम इस बारे में जानकारी शेयर करेंगे."

'ऑपरेशन महादेव' के जरिए आतंकियों पर कार्रवाई

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऑपरेशन महादेव के जरिए लिडवास में आतंकियों से संपर्क स्थापित हो गया है. अभियान जारी है.'' इसके कुछ देर बाद एक दूसरे पोस्ट में जानकारी दी गई कि मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है.

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद ऑपरेशन

सेना के अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार को हरवान के मुलनार इलाके में एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू किया था. उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तब दूर से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवान और सतर्क हो गए. घेराबंदी वाले क्षेत्र में तीन आतंकी फंस गए थे और जवानों ने मुठभेड़ में तीनों को मार गिराया.

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे. इसके बाद इन इलाकों में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget