एक्सप्लोरर

बिहार में चल रहे SIR पर अंतरिम रोक से सुप्रीम कोर्ट ने फिर किया मना, मंगलवार को पता चलेगी विस्तृत सुनवाई की तारीख

एक याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने कहा कि 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने वाली है. कोर्ट इस पर रोक लगा दे.

बिहार में मतदाता सूची की जांच और सुधार से जुड़े विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर मना किया है. कोर्ट ने कहा है कि वह किसी अंतरिम आदेश की जरूरत नहीं समझते. विस्तृत सुनवाई कर अंतिम आदेश देना उचित होगा. मंगलवार, 29 जुलाई को सुबह 10:30 बजे यह बता दिया जाएगा कि विस्तृत सुनवाई कब होगी.

जस्टिस सूर्य कांत और जोयमाल्या बागची की बेंच नेक हा कि सभी पक्षों के वकील यह बताएं कि उन्हें बहस के लिए कितना समय चाहिए. इसके बाद विस्तृत सुनवाई की रूपरेखा तय की जाएगी. एक याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने कहा कि 1 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने वाली है. कोर्ट इस पर रोक लगा दे लेकिन जजों ने इससे मना कर दिया.

जस्टिस सूर्य कांत ने याचिकर्ताओं से कहा, 'आप लोग पिछली सुनवाई में कह चुके हैं कि आप रोक नहीं मांग रहे. यह साफ है कि विस्तृत सुनवाई के बाद अगर हम याचिकाकर्ताओं से सहमत होंगे तो पूरी प्रक्रिया रद्द हो जाएगी. अभी किसी रोक की जरूरत नहीं है.' चुनाव आयोग के लिए पेश वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने भी रोक की मांग का विरोध किया. द्विवेदी ने कहा, 'यह सिर्फ ड्राफ्ट है, उसमें लोगों को आपत्ति-सुधार का अवसर दिया जाएगा.'

सोमवार, 28 जुलाई को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा कि चुनाव आयोग को SIR में आधार कार्ड और EPIC (मतदाता पहचान पत्र) को स्वीकार करना चाहिए. इस पर द्विवेदी ने कहा, 'हम यह दस्तावेज स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन उसे अंतिम नहीं मान रहे. समर्थन में दूसरे दस्तावेज जरूरी हैं.'

सुप्रीम कोर्ट कहा कि चुनाव आयोग ने जिन 11 दस्तावेजों को मान्यता दी है, उन्हें भी नकली बनाया जा सकता है. हर दस्तावेज के समर्थन में दूसरे दस्तावेज की जरूरत है. ऐसे में आधार कार्ड के लिए विशेष रूप से ऐसा कहने का औचित्य समझ में नहीं आता.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget