एक्सप्लोरर

सिर्फ कैल्शियम की कमी नहीं, नाखूनों पर सफेद लाइन में भी छिपे हैं सेहत के कई राज

अगर आपके नाखूनों पर सफेद निशान या लाइनें नजर आती हैं तो यह एक आम बात है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ल्यूकोनीशिया कहा जाता है और यह कई लोगों में पाई जाती है.

अक्सर आप अपने नाखूनों पर सफेद रंग की लाइनें या धब्बे देखते होंगे. कई बार लोग नाखूनों पर सफेद निशान देखकर घबरा जाते हैं. इसको लेकर दादी-नानी या इंटरनेट पर तक ये सुनने को मिलता है कि ये कैल्शियम की कमी से होते हैं. अगर आपके नाखूनों पर सफेद निशान या लाइनें नजर आती हैं, तो ये एक आम बात है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ल्यूकोनीशिया कहा जाता है और यह कई लोगों में पाई जाती है. अक्सर लोग इन सफेद धब्बों को लेकर तरह-तरह की बातें कहते हैं, लेकिन क्या ये बात सच है? क्या वाकई हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही होती है? चलिए जानते हैं कि नाखूनों पर सफेद लाइन आने के पीछे क्या कारण हैं. 

नाखून सफेद लाइन क्यों दिखते हैं?
नाखूनों पर सफेद लाइनों को ल्यूकोनीशिया कहते हैं. यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि नाखूनों में होने वाला एक आम बदलाव है. ये निशान पूरे नाखून पर भी हो सकते हैं या सिर्फ एक हिस्से में, वहीं नाखून बहुत सारी पतली लेयर्स से बनते हैं जिन्हें केराटिन कहते हैं. ये लेयर्स ट्रांसपेरेंट होती हैं, इसलिए अंदर का गुलाबी रंग दिखता है. लेकिन जब ये परतें चोट या किसी और वजह से डैमेज हो जाती हैं तो उनमें हवा भर जाती है और उस हिस्से पर सफेद धब्बा दिखने लगता है.

नाखूनों पर सफेद लाइन आने के पीछे क्या कारण हैं?
 1. चोट लगना - नाखून पर हल्की या गहरी चोट लगने से सफेद धब्बे बन सकते हैं. कई बार आप नाखून चबाते हैं या किसी चीज से टकरा जाता है, जिससे यह निशान आ जाता है. नेल पॉलिश, नकली नाखून या केमिकल वाले प्रोडक्ट से भी नाखून को नुकसान हो सकता है.

2. शरीर की कुछ बीमारियां - अगर सभी नाखूनों पर सफेद लाइनें दिख रही हैं, तो ये कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है जैसे लिवर की समस्या, किडनी की बीमारी, डायबिटीज, सोरायसिस या एलोपेसिया जैसी स्किन प्रॉब्लम्स में भी नाखूनों पर सफेद लाइन आने लगती है.

3. विटामिन या मिनरल की कमी - जिंक और सेलेनियम की कमी भी नाखूनों पर सफेद लाइन का कारण बन सकती है. हालांकि ये कमी नॉर्मल खाने वाले लोगों में बहुत कम होती है. ये सिर्फ तब होता है जब शरीर में बहुत ज्यादा कमी हो जाए.

4. फंगल इन्फेक्शन - फंगल इन्फेक्शन से नाखून सफेद, पीले या भूरे हो सकते हैं. अगर समय रहते इलाज न हो, तो नाखून फट भी सकता है. ज्यादातर ये पैर के नाखूनों में होता है, लेकिन हाथों में भी हो सकता है.

5. कुछ दवाइयां - कुछ दवाइयां जैसे कीमोथेरेपी, कुछ एंटीबायोटिक या स्किन ट्रीटमेंट वाली दवाएं भी नाखूनों पर सफेद लाइन ला सकती हैं.

नाखूनों का ध्यान कैसे रखें?
1.नकली नाखून और हार्ड केमिकल्स से बचें.

2.नाखूनों को नियमित रूप से काटें और साफ रखें.

3.बर्तन धोते समय या ज्यादा पानी वाले काम करते वक्त गलफस पहनें.

4.हाथ और नाखूनों पर मॉइस्चराइजर लगाएं.

5.नाखूनों पर सफेद लाइन की वजह अगर वजह चोट है, तो नाखून बढ़ने के साथ-साथ निशान अपने आप गायब हो जाएगा.

6.नाखूनों पर सफेद लाइन अगर फंगल इन्फेक्शन है तो डॉक्टर की सलाह लेकर एंटी-फंगल दवाएं लें.

7.नाखूनों पर सफेद लाइन की वजह अगर विटामिन या जिंक की कमी है, तो खाने में बदलाव करें और जरूरी सप्लीमेंट लें.

यह भी पढ़े :  बच्चे की ग्रोथ ठीक है या नहीं? जानें उम्र के अनुसार हाइट और वेट चार्ट

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget