एक्सप्लोरर

Hatchback and Sedan Difference: हैचबैक और सेडान कार में क्या है अंतर? कैसे करेंगे गाड़ियों की पहचान

Difference Between Hatchback and Sedan: कई लोग हैचबैक और सेडान कारों के बीच काफी कंफ्यूजन में रहते हैं. हैचबैक और सेडान में साइज, फ्यूल एफिशियंसी और बूट स्पेस के आधार पर काफी अंतर होता है.

Hatchback and Sedan Design: कार खरीदते वक्त लोग कई तरह की चीजों के बारे में जानना चाहते हैं. लोग इस बात को लेकर भी कंफ्यूज रहते हैं कि सेडान खरीदें या हैचबैक घर लाएं. वहीं कई लोग हैचबैक और सेडान के बीच में भी अंतर नहीं कर पाते हैं. हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि हैचबैक और सेडान में क्या-क्या अंतर होते हैं, जिससे आप ठीक तरह से कारों की पहचान कर सकें.

हैचबैक क्या है?

हैचबैक एक ऐसी कार है, टू-बॉक्स बॉडी के अंदर बनाया जाता है. इसका पहला बॉक्स इंजन कपार्टमेंट का होता है और दूसरा बॉक्स पैसेंजर कपार्टमेंट होता है. इस कार में चार दरवाजे होते हैं. इसके साथ ही पीछे की तरफ एक हैच होता है, जो कि ऊपर की तरफ खुलता है. हैचबैक के पैसेंजर कंपार्टमेंट में ही बूट स्पेस जुड़ा होता है और गाड़ी के अंदर से ही आप बूट स्पेस में रखे सामान को देख सकते हैं और उसमें से सामान उठा भी सकते हैं.


Hatchback and Sedan Difference: हैचबैक और सेडान कार में क्या है अंतर? कैसे करेंगे गाड़ियों की पहचान

क्या है सेडान?

सेडान ऐसी कार है, जिसे थ्री-बॉक्स बॉडी के इस्तेमाल से बनाया जाता है. इसका पहला बॉक्स इंजन कंपार्टमेंट का होता है. दूसरा बॉक्स पैसेंजर कंपार्टमेंट का होता है. वहीं इसका तीसरा बॉक्स बूट स्पेस के लिए होता है. हैचबैक के मुकाबले सेडान में एक अतिरिक्त बॉक्स बूट स्पेस के लिए दिया जाता है. सेडान के बूट स्पेस में से सामान गाड़ी के बाहर निकलकर ही लिया या रखा जा सकता है. साथ ही हैचबैक के मुकाबले सेडान में ज्यादा बूट स्पेस मिलता है.


Hatchback and Sedan Difference: हैचबैक और सेडान कार में क्या है अंतर? कैसे करेंगे गाड़ियों की पहचान

हैचबैक और सेडान में क्या है अंतर?

अगर आप किसी कार के साइज, कंफर्ट और फ्यूल इकोनॉमी जैसे सभी पैरामीटर्स पर ध्यान दें, तो हैचबैक और सेडान में काफी अंतर देखने को मिलेंगे. चलिए हैचबैक और सेडान के बीच इन अंतरों के बारे में जानते हैं.

  • हैचबैक का टू-बॉक्स डिजाइन होता है. वहीं सेडान का डिजाइन थ्री-बॉक्स होता है.
  • अगर कारों के साइज की बात करें, तो हैचबैक की तुलना में सेडान बड़ी गाड़ी होती है.
  • सेडान की तुलना में हैचबैक का केबिन स्पेस छोटा होता है.
  • सेडान और हैचबैक में, सेडान में ज्यादा बूट स्पेस दिया जाता है.
  • सेडान की तुलना में हैचबैक हल्की होने की  ज्यादा फ्यूल एफिशियंट होती हैं.
  • सेडान की कीमत हैचबैक से ज्यादा होती है.
  • अगर हैचबैक कारों को दोबारा बेचा जाए, तो उनकी री-सेल वैल्यू अच्छी मिलती है. वहीं सेडान की री-सेल वैल्यू कम मिलती है.

ये भी पढ़ें

Bike Riding Gloves Under 500: केवल 500 रुपये में खरीदें बेस्ट बाइक राइडिंग ग्लव्स, चल रही है बंपर सेल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget