एक्सप्लोरर

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर हादसे के घायलों से मिले CM धामी, जानें अब तक का पूरा अपडेट

Haridwar Mansa Devi Temple Stampede: हरिद्वार में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, "हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग में आज रविवार (27 जुलाई) को सुबह मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और 25 से 35 लोग घायल हुए. भगदड़ की मुख्य वजह बिजली के तार में करंट की अफवाह बताई जा रही है. घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया. वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के जिला अस्पताल का दौरा किया और मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. सीएम धामी ने कहा, "सभी घायलों को ठीक प्रकार से इलाज मिले ये हमारी प्राथमिकता है. सभी अधिकारी राहत बचाव के काम में लगे हुए हैं. हमारा प्रयास है कि घायल जल्दी से जल्दी स्वस्थ हों, उनको अच्छा उपचार मिले. उनको उनके घरों तक छोड़ा जाए."

टोल-फ्री नंबर जारी किया

सीएम धामी ने कहा-"एक टोल-फ्री नंबर जारी कर दिया गया है. सभी के परिवार से संपर्क किया जा रहा है. आर्थिक सहायता की घोषणा कर दी गई है. जो हताहत हुए हैं उनके परिवार को 2 लाख की और घायलों को 50,000 की सहायता राशि दी जाएगी."

सीएम धामी ने दिए घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

इसके साथ ही सीएम धामी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है कि वे सभी पीड़ितों और उनके परिजनों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करें. इसके साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं.

क्या बोले घायल श्रद्धालु और स्थानीय

इस हादसे में घायल व्यक्ति ने कहा कि "वहां बहुत भीड़ थी, किसी ने चिल्लाकर कहा कि दर्शन नहीं हो पाएंगे और लोग भागने लगे." वहीं दूसरे घायल व्यक्ति ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ पर ने कहा कि मैं भगदड़ के दौरान गिर गया और घायल हो गया." एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि इस रास्ते पर जब बिजली का कनेक्शन ही नहीं है, तो बिजली कैसे आ सकती है?" वहीं एक श्रद्धालु ने कहा कि मनसा देवी जाने वाले रास्ते पर भीड़ थी और साथ ही रविवार और सार्वजनिक अवकाश भी था, इसलिए भीड़ बढ़ गई."

हेल्पलाइन नंबरों की सूची

1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

01334-223999

9068197350

9528250926

2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

0135-2710334, 2710335

8218867005

9058441404

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

1. आरुष पुत्र श्री पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश

2. विशाल पुत्र श्री नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश

3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना- विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश

4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड

5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश

6. शान्ती पत्नी रामभरोसे बदायू उत्तर प्रदेश

घायलों की जानकारी

1. इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत

2. दुर्गा देवी पत्नी निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली

3. शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश

4. भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं

5.अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश

6. कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी बिहार

7. राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी बिहार

8. अजय पुत्र श्री संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर बिहार

9. रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी

10. विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश

11. काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद

12. अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर बिहार

13 विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर बिहार

14. निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली

15. विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर

16. अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश

17. एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश

18 संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश

19. रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget