एक्सप्लोरर

वाह! कमाल हो गया, मैनचेस्टर टेस्ट रहा ड्रॉ, जडेजा-सुंदर ने जीता दिल; बेन स्टोक्स के सब माइंड गेम हुए फेल

IND vs ENG Draw: मैनचेस्टर में खेला गया भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया है. इंग्लैंड द्वारा 311 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया इस मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रही.

मैनचेस्टर में खेला गया भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया है. इंग्लैंड द्वारा 311 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद टीम इंडिया इस मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रही. मैच के पांचवें दिन तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाया और भारत ने दूसरी पारी में 425 रन बनाए. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर भारत ने मैनचेस्टर टेस्ट को ड्रॉ करवाया. मैनचेस्टर में भारतीय टीम का कभी ना जीतने का सिलसिला जारी है. यहां टीम इंडिया का यह छठा ड्रॉ है, जबकि ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर उसे 4 हार झेलनी पड़ी हैं.

भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमट गई थी, वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी 669 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर डाला था. भारतीय टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने आई तो 0 के स्कोर पर टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवा दिए थे. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया था.

राहुल-गिल ने रखी जीत की नींव

भारत के सामने 311 रनों की विशाल बढ़त को पार करने का बड़ा लक्ष्य था. 0 के स्कोर पर 2 विकेट हो चुके थे, ऐसे में केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने परिपक्वता दिखाई. चौथे दिन का तीसरा सेशन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा क्योंकि गिल और राहुल ना केवल अपना विकेट बचाकर खेले बल्कि स्कोरबोर्ड को भी आगे बढ़ाया. पांचवां दिन आया तो केएल राहुल खराब किस्मत का शिकार बने और 90 रन बनाकर आउट हो गए.

कप्तान गिल आगे बढ़े और सीरीज का चौथा और टेस्ट करियर का 9वां शतक लगाया, लेकिन शतक लगाने के कुछ देर बाद ही 103 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल और गिल ने 188 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी थी.

सुंदर का प्रमोशन, जडेजा के साथ मिलकर जीत कर दी पक्की

आमतौर पर ऋषभ पंत नंबर-5 पर बैटिंग करने आते हैं, लेकिन दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर का प्रमोशन किया गया. नंबर-5 पर बैटिंग करने आए सुंदर ने क्लासिक टेस्ट पारी खेली. कपटना गिल आउट हो चुके थे, ऐसे में उन्होंने एक छोर संभाले रखा, वहीं दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा भी सेट हो चले थे.

जडेजा और सुंदर के बीच नाबाद 203 रनों की साझेदारी हुई. पहले जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा करके 'स्वोर्ड सेलिब्रेशन' किया, वहीं सुंदर का शतक पूरा होने के बाद दोनों टीमों ने मैच ड्रॉ करवाने को लेकर हैंड शेक कर दिया. इससे कुछ देर पहले ही बेन स्टोक्स मैच खत्म कर देना चाहते थे, लेकिन भारतीय मैनेजमेंट ने जडेजा और सुंदर का शतक पूरा होने के बाद ही ड्रॉ के लिए हामी भरी.

यह भी पढ़ें:

Asia Cup पर मचा है घमासान, अब भारत-पाक मैच पर सौरव गांगुली कह गए बड़ी बात; बोले- मुझे दिक्कत...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
Embed widget