एक्सप्लोरर

हरदा हॉस्टल लाठीचार्ज मामले में सीएम मोहन यादव ने लिया एक्शन, हटाए गए कई बड़े अधिकारी

Harda News: बीते 16 जुलाई को सीएम ने विदेश यात्रा के दौरान ही हरदा लाठीचार्ज प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे. जांच में पुलिस अफसरों की गलती पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने ये बड़ा एक्शन लिया है.

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बीते 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास में घटित प्रकरण की जांच के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटा दिया गया है.

थाना प्रभारी, कोतवाली एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को नर्मदापुरम आईजी कार्यालय में अटैच किया गया है.राजपूत समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संभालने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है.

बीते दिनों हरदा जिला स्थित राजपूत छात्रावास में पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा के एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. 

इस मामले में सीएम ने कोतवाली टीआई और ट्रैफिक थाना प्रभारी को नर्मदा पुरम आईजी ऑफिस अटैक के आदेश भी जारी कर दिए हैं . इस बात की जानकारी खुद डॉक्टर मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है.

सीएम ने लिखा, ''हरदा जिले में 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास में घटित प्रकरण की जांच के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटाया है. थाना प्रभारी, कोतवाली एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को नर्मदापुरम आईजी कार्यालय में अटैच किया है. समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है''.

बता दें कि 16 जुलाई को सीएम ने विदेश यात्रा के दौरान ही हरदा लाठीचार्ज प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे. जांच में पुलिस अफसरों की गलती पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने ये बड़ा एक्शन लिया है.

कांग्रेस ने पत्र लिखकर सीएम से की थी जांच कराने की मांग

हरदा में राजपूत छात्रावास में हुए लाठीचार्ज मामले में कांग्रेस ने शुरू से ही मोर्चा खोल दिया था. इस मामले में राजपूत समाज से जुड़े बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की न्यायिक जांच करने की बात कही थी.  

हरदा में राजपूत छात्रावास में हुए लाठी चार्ज की घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी हरदा पहुंचे थे. उन्होंने हरदा जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर छात्रावास में घुसकर लाठीचार्ज करने के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की थी.

उन्होंने पुलिस कार्रवाई के दौरान मौजूद रही एक छात्रा से हुई बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं युवाओं ने आरोप लगाया कि पलिस ने हमारी जाति पछकर उन पर लठ बरसाए थे.

Input By : शेख शकील
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget