एक्सप्लोरर

Citroen eC3: सिट्रोएन ने शुरु की इलेक्ट्रिक C3 की बुकिंग, मात्र 25 हजार रुपये देकर कर सकते हैं बुक

सिट्रोएन की इस EV का मुकाबला Tata Tiago EV और Tigor EV से होगा. इस कार के ICE मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5.71 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये के बीच है.

Citroen India: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eC3 के बुकिंग के शुरू होने की घोषणा कर दी है. इस कार को बुक करने के लिए ग्राहकों को कंपनी के डीलरशिप या सिट्रोएन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए ग्राहकों को ₹25,000 की टोकन राशि जमा करनी होगी. इस कार की लॉन्चिंग फरवरी 2023 में होने की उम्मीद है और लॉन्चिंग के साथ ही इस कार की कीमतों की भी घोषणा की जाएगी. 

कैसा है डिजाइन?

इस कार में चार्जिंग पोर्ट को फ्रंट फेंडर पर दिया गया है. बाकी साइड और रीयर से यह कार अपने ICE मॉडल के समान दिखती है. हालांकि इसके इंटीरियर में थोड़ा बदलाव जरूर देखने को मिलेगा. इसमें गियर लीवर के स्थान पर ड्राइव मोड को चुनने के लिए सेंटर कंसोल में बटन दिए गए हैं. 

कैसा है पावरट्रेन?

सिट्रोएन eC3 में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है, जो 57 hp की पॉवर और 143 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इस इलेक्ट्रिक मोटर के साथ eC3 मात्र 6.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 107 किमी प्रति घंटा है. इसमें पॉवर के लिए एक 29.2 kWh के सिंगल बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. जिसके लिए 3.3 kW का ऑनबोर्ड एसी चार्जर दिया गया है. साथ ही DC चार्जर की मदद से इस कार को केवल 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. जबकि एसी चार्जर से इस कार को 10-100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 10.5 घंटे का समय लगता है. यह कार 320 किमी प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम है. 

फीचर्स

इलेक्ट्रिक C3 को लाइव और फील जैसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फीचर्स के तौर पर वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto को सपोर्ट करने वाला 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें ईबीडी और एबीएस के साथ ड्यूल एयरबैग समेत अन्य कई फीचर्स दिए गए हैं. 

टाटा टिआगो ईवी से होगा मुकाबला

सिट्रोएन की इस EV का मुकाबला Tata Tiago EV और Tigor EV से होगा. इस कार के ICE मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5.71 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये के बीच है, और नई eC3 की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये के करीब (संभावित) हो सकती है.

यह भी पढ़ें :- एक ही सेगमेंट में आती हैं टीवीएस Raider और Keeway SR 125, जानिए कौन सी है आपके लिए बेस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget