एक्सप्लोरर

एमपी में इन किसानों को 6 हजार की जगह मिलते हैं सालाना 12 हजार रुपये, जानें कौन शामिल?

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को एक्सट्रा आर्थिक मदद देने के लिए खास योजना चला रही है. इसमें पात्र किसानों को मिलते हैं सालाना 12 हजार रुपये. जानें पूरी खबर.

देश की आधे से ज्यादा आबादी आज भी खेती और किसानीं के जरिए अपना जीवन चलाती है. इनमें से बहुत से लोग खेती के जरिए ज्यादा कमाई भी नहीं कर पाते हैं. यही कारण है कि केन्द्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. केन्द्र सरकार के अलावा देश के कई राज्यों की राज्य सरकारों की ओर से भी कई योजनाएं चलाई जाती है. मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सरकार की ओर से एक योजनाएं चलाई जा रही हैं.

जिससे किसानों को बाकी राज्यों की तुलना में दोगुना फायदा मिल रहा है. आम तौर पर किसानों को केंद्र सरकार की योजना के तहत सालाना 6 हजार की रकम दी जाती है, लेकिन एमपी के कुछ किसानों को 12 हजार रुपये की सहायता दी जाती है. हालांकि यह लाभ सभी किसानों को नहीं मिलता है. चलिए बताते हैं कौन से किसान हैं इसमें शामिल. 

सीएम किसान कल्याण योजना में मिलते हैं 6 हजार रुपये

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को अलग से आर्थिक मदद देने के लिए सीएम किसान कल्याण योजना चला रही है. इसमें वह किसान शामिल हैं जो पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. उन्हें केंद्र की ओर से मिलने वाले सालाना 6000 रुपये के साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से 6000 रुपये दिए जा रहे है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त के साथ ही सीएम किसान कल्याण योजना की किस्त के पैसे भेजे जाते हैं. यह राशि भी 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाती है.

यह भी पढ़ें: बंपर वेटिंग के बाद भी ट्रेन में मिल सकता है कंफर्म टिकट, रामबाण है यह तरीका

कुल मिलाकर 12 हजार रुपये मिलते हैं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6000 रुपये और सीएम किसान कल्याण योजना 6000 रुपये मिलाकर मध्य प्रदेश के इन किसानों को टोटल 12 हजार रुपये मिलते हैं. जो कि बाकी राज्यों के किसानों के मुकाबले डबल मुनाफा है.  हालांकि आपको बता दें एमपी सरकार की सीएम किसान कल्याण योजना में सभी किसान शामिल नहीं है. इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रताएं तय की हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोगों के लिए बुरी खबर, अब तेल-गैस की कीमतों के हिसाब से आएगा बिजली बिल!

इन किसानों को ही मिलता है लाभ

इस योजना का फायदा उन्हीं किसानों को दिया जाता है जो मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी हों. तो साथ ही किसान का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड होना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक के पास खुद की कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए जिस पर वह खेती कर रहा हो.

इन किसानों को लाभ नहीं मिलेगा

अगर कोई किसान इनकम टैक्स चुकाता है. तो वह योजना का लाभ नहीं ले सकता. इसी तरह वर्तमान या पूर्व विधायक, सांसद, मेयर या पंचायत चेयरमैन भी इसमें शामिल नहीं हैं. केंद्र या राज्य सरकार में नौकरी करने वाले और रिटायर्ड कर्मचारी भी पात्र नहीं होंगे. हालांकि मल्टी टास्किंग स्टाफ, क्लास-4 और ग्रुप डी कर्मचारी इस शर्त से बाहर रखे गए हैं. इसके अलावा जिनकी मासिक पेंशन 10000 रुपये से ज्यादा है. वह भी इस योजना के दायरे में नहीं आते.

यह भी पढ़ें: सिलेंडर से गैस लीक हो रही हो, तो हादसा रोकने के लिए तुरंत करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?
कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?
हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान, किन शहरों को जोड़ेंगी? समझें टाइम टेबल
हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का ऐलान, किन शहरों को जोड़ेंगी? समझें टाइम टेबल
आपकी सैलरी 25000 से कम है? जानें EPFO के पेंशन नियमों में क्या हुआ बदलाव
आपकी सैलरी 25000 से कम है? जानें EPFO के पेंशन नियमों में क्या हुआ बदलाव
नवंबर से बढ़कर आएंगे बिजली बिल, जनता से होगी 5420 करोड़ की वसूली
नवंबर से बढ़कर आएंगे बिजली बिल, जनता से होगी 5420 करोड़ की वसूली

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget