एक्सप्लोरर

5 स्टार एसी खरीदें या 3 स्टार, पांच साल चलाने के बाद बिजली की खपत में कितना आएगा अंतर?

AC Electricity Consumption: 5 स्टार एसी या 3 स्टार एसी कौनसी है बेहतर. दोनों में से किसकी बिजली खपत होती है कम. चलिए जानते हैं 5 साल इस्तेमाल के बाद कौन सी एसी कर चुकी होगी ज्यादा बिजली खपत.

AC Electricity Consumption: भारत में इन दिनों गर्मियों का मौसम चल रहा है. गर्मियों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं. सामान्य तौर पर लोग गर्मियों के मौसम में घर के बाहर कम निकालना पसंद करते हैं. लेकिन घर के भीतर भी गर्मी का प्रकोप पूरा रहता है. गर्मी से निजात पाने के लिए बहुत से लोग एसी का बंदोबस्त कर लेते हैं. 

मार्केट में अलग-अलग कंपनियों की अलग-अलग प्रकार की एसी मिलती है. लेकिन 5 और 3 स्टार रेेटिंग की एसी लोग ज्यादातर लगवाते हैं. एसी की रेटिंग का उसकी बिजली की खपत से ताल्लुक होता है. आज हम आपको बताएंगे 5 स्टार एसी और 3 स्टार एसी 5 साल तक इस्तेमाल की जाती है. तो बिजली की खपत में कितना अंतर आता है. 

दोनों कितनी यूनिट बिजली करती हैं खर्च

1 टन की 3 स्टार एसी की बात की जाए तो वह 1 घंटे में 524 वॉट बिजली की खपत करती है. यानी अगर दिन में 8 घंटे एसी चलाई जा रही है. तो 524 वॉट यानी 0.524 किलोवाट (kW) प्रति घंटे की खपत के हिसाब से 8 घंटे में 4.192 kWh बिजली का खपत होगी. यानी 1 टन की 3 स्टार एक दिन में  4.192 यूनिट बिजली खर्च करेगी. 

वहीं अगर 1 टन की 5 स्टार एसी की बात की जाए तो वह 1 घंटे में 450 वॉट बिजली की खपत करती है. दिन में 8 घंटे की खपत से कैलकुलेट करें तो 450 वॉट यानी 0.524 किलोवाट (kW) प्रति घंटे की खपत से 8 घंटे में 3.6 यूनिट बिजली की खपत होगी. यानी 1 टन की 5 स्टार एसी 3 स्टार एसी की खपत से 0.59 यूनिट बिजली कम खपत करेगी. 

5 साल बाद बिजली खपत में कितना अंतर होगा

1 टन की 5 स्टार एसी और 3 स्टार एसी की 5 साल यूज करने के बाद खपत को देखें तो 5 स्टार एसी जाहिर तौर पर कम बिजली खाएगी. 3 स्टार एसी एक दिन में 4.192 यूनिट बिजली खपत करती है. जिस हिसाब से एक साल में 1520.08 यूनिट होते हैं. वहीं 5 साल में 7600.4 यूनिट. 

अब 5 स्टार एसी की बात करें तो यह 3.6 यूनिट प्रति दिन खपत करती है. इस हिसाब से एक साल 1314 यूनिट खपत होगी. तो वहीं 5 साल में इसकी 6570  यूनिट  होगी. जो कि  3 स्टार एसी की बिजली खपत के मुकाबले 1030.4 यूनिट कम होगी. 

5 स्टार एसी बेहतर

दोनों एसी को उनकी खपत के आधार पर 5 साल के इस्तेमाल के बाद 5 स्टार एसी 3 स्टार के मुकाबले बेहद कम बिजली का खपत करेगी. अगर आप एनर्जी एफिशिएंट  एसी लेना चाहते हैं. तो आपके लिए 5 स्टार एसी से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता. हालांकि यह आपको 3 स्टार एसी के मुकाबले थोड़ी महंगी जरूर पड़ेगी. लेकिन इसमें आप अच्छी बिजली बचत कर पाएंगे. 

यह भी पढे़ं: स्टार रेटिंग से एसी या फ्रिज की क्वालिटी पर कितना पड़ता है असर, आखिर यह कितनी जरूरी होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का टाइम टेबल, हमसफर एक्सप्रेस का बदलेगा टर्मिनल
रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का टाइम टेबल, हमसफर एक्सप्रेस का बदलेगा टर्मिनल
विदेश जाने वालों के लिए खुशखबरी, 1 नवंबर से इंटरनेशनल Digi Yatra शुरू
विदेश जाने वालों के लिए खुशखबरी, 1 नवंबर से इंटरनेशनल Digi Yatra शुरू
Aadhaar Updates: आधार में फोटो पर 125 और एड्रेस बदलने पर लगते हैं 75 रुपए, रेट देखें
आधार में फोटो पर 125 और एड्रेस बदलने पर लगते हैं 75 रुपए, रेट देखें
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget