एक्सप्लोरर

स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

आपने सोशल मीडिया पर कई सड़क हादसों के वीडियो देखे होंगे. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर स्कूटी और ट्रक की टक्कर का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जानें क्या है खास.

सोशल मीडिया पर सड़क हादसों से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की सांसें थम जाती हैं. वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होने लगती है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो किसी साधारण एक्सीडेंट जैसा नहीं लगता बल्कि किसी सुपरहीरो की फिल्म जैसा लगता है.

वीडियो में सड़क पर एक स्कूटी दिखाई देती है. इसी दौरान एक बड़ा ट्रक वहां से गुजरता नजर आता है. कुछ ही पलों में दोनों के बीच टक्कर जैसी स्थिति बन जाती है और देखते ही देखते सड़क पर धूल उड़ने लगती है. अगले ही पल देखने को मिलता है कि केवल स्कूटी को ही टक्कर लगी है और महिला सुरक्षित सड़क पर खड़ी है. दरअसल यह वीडियो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर का बताया जा रहा है. हादसे के दौरान लड़की ने जिस तरह खुद को बचाने की कोशिश की, उसे देखकर लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं.

महिला दिखी सुरक्षित

वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह है, जब स्कूटी ट्रक के नजदीक पहुंचती है और हादसे के बाद स्थिति बेहद खतरनाक नजर आने लगती है. लेकिन टक्कर होने पर केवल स्कूटी ही नीचे गिरी हुई नजर आती है और महिला ट्रक के आगे की तरफ सुरक्षित खड़ी दिखाई देती है. इस दौरान सड़क पर धूल उड़ने लगती है. वहीं आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

दिमाग का किया इस्तेमाल

ऐसे हालात में किसी भी व्यक्ति के लिए खुद को संभालना बेहद मुश्किल हो सकता है. कुछ सेकंड के भीतर होने वाली ऐसी घटनाएं यह भी दिखाती हैं कि भारी वाहनों के आसपास दोपहिया वाहन चलाना कितना जोखिम भरा हो सकता है. हालांकि वीडियो में महिला के द्वारा अपने आप को बचाने की इस कोशिश की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने तो महिला को सुपरहीरो तक कह दिया.

कमेंट्स में हो रही चर्चा

इस वायरल वीडियो को तीस हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. कई यूजर्स महिला की समझदारी और दिमाग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स तो महिला को देवी और सुपरहीरो जैसे नाम देने लगे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि मुझे नहीं पता यहां गलती किसकी है, लेकिन में महिला के दिमाग की तारीफ करता हूं. एक अन्य यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया कि यह महिला तो सुपरहीरो है और इसके पास चौका देने वाली शक्तियां हैं.

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद कार मालिक ने शख्स को लगाया गले, जीता दिल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
लापरवाह मां...पूल में मस्ती करने में मशगूल थी मां, सामने डूबने लगी बच्ची
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget