एक्सप्लोरर

IPS ऐश्वर्या सिंह की Calmness ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान IPS ऐश्वर्या सिंह के शांत और निडर अंदाज की सोशल मीडिया पर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनका यह वायरल वीडियो उनके अनुशासन और शांत स्वभाव को दिखा रहा है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच IPS ऐश्वर्या सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके काम करने के तरीके और शांत व्यवहार को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लिए भीड़ को संभालना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना आसान नहीं होता. ऐसे में ऐश्वर्या सिंह का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

इस वायरल वीडियो को अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. वहीं एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस री-शेयर किया है. वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स देखकर पता चलता है कि यूजर्स को IPS ऐश्वर्या सिंह का यह अंदाज कितना पसंद आ रहा है. अक्सर पुलिस की छवी गुस्से वाली दिखाई देती है. ऐसे में इस वीडियो ने यूजर्स का नजरिया बदल दिया है.

मुश्किल हालात में भी शांत नजर आईं

प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कभी भीड़ को संभालना होता है, तो कभी लोगों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाए रखना पड़ता है. ऐसे समय में गुस्सा करने के बजाय शांति और समझदारी से काम लेना जरूरी होता है. यही वजह है कि ऐश्वर्या सिंह के इस वीडियो को लेकर भी लोग उनके शांत और आत्मविश्वास से भरे व्यवहार की चर्चा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके काम करने के तरीके को पसंद कर रहे हैं. बात दें, ऐश्वर्या सिंह दिल्ली पुलिस में दक्षिणी दिल्ली की एडीसीपी के पद पर तैनात हैं. वह 2022 बैच की AGMUT कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं.

Calm under pressure, firm in action. IPS Aishwarya Singh shows what true courage in uniform looks like. No drama, no hesitation, just discipline, duty and Nari Shakti standing tall. Salute to Her🔥 @aishwarya_ips https://t.co/JFrlwUzyNv

— Rahul (Proud Bhakt) (@rahulpassi) October 8, 2026

यह भी पढ़ें: Video: भूख से तड़प रहा था बाप, मासूम की गुहार सुन CRPF की जवान ने बचाई जान

यूजर्स कर रहे तारीफ

आजकल सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. खासकर जब किसी अधिकारी का काम करने का तरीका लोगों को पसंद आता है, तो लोग उसे शेयर करने लगते हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगते हैं. ऐश्वर्या सिंह के वीडियो को लेकर भी इसी तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. लोग उनके आत्मविश्वास और ड्यूटी निभाने के अंदाज पर बात कर रहे हैं. पुलिस की नौकरी में कई बार ऐसे हालात सामने आते हैं, जहां तुरंत फैसला लेना पड़ता है. ऐसे में ऐश्वर्या सिंह का शांत रहकर स्थिती को संभालना लोगों का दिल जीत रहा है.

यह भी पढ़ें: दीवाना हुआ इंटरनेट, इस हसीना के हुस्न और डांस ने जमकर मचाया भौकाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget