एक्सप्लोरर

Trending News: गलती से दूसरे बैंकों के कस्टमर्स के खातों में भेज दिए 1300 करोड़ रुपये, अब वापस नहीं कर रहे लोग

Trending News: United Kingdom के Santander बैंक ने गलती से 75 लोगों के खातों में 1300 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. ये 75 लोग दूसरे बैंक के ग्राहक हैं. अब ये लोग वापस नहीं लौटा रहे हैं रुपये.

Trending News: आपने गलती से बैंक (Bank) द्वारा किसी और के खाते में रुपये ट्रांसफर (Money Transfer) करने की कई खबरें सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि बैंक एक साथ 75 लोगों के खाते में इस तरह गलती से रुपये भेज दे. रकम भी 1-2 लाख रुपये नहीं बल्कि 1300 करोड़ रुपये. आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ब्रिटेन में ऐसा हुआ है. यहां यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के Santander बैंक ने इस तरह की गलती की है और अब इन पैसों को वापस लेने में बैंक अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं. जिनके खाते में यह रुपये गए हैं, वो इसे लौटाने को तैयार नहीं हैं. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला.

25 दिसंबर को हुई घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, Santander बैंक 25 दिसंबर को कुछ ट्रांजेक्शन कर रहा था. इस दौरान गलती से 75 गलत खातों में 130 मिलियन पाउंड यानी 1300 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए. दिलचस्प बात ये है कि यह पैसे उसके अपने कस्टमर के खातों में नहीं बल्कि प्रतिद्वंद्वी बैंक के ग्राहकों के खातों में ट्रांसफर हो गए. इन बैंकों में Barclays, HSBC, NatWest, Co-operative Bank और Virgin Money जैसे बड़े नाम शामिल हैं. Santander बैंक के करीब 1.40 करोड़ ग्राहक हैं और इसकी 616 शाखाएं हैं.

ये भी पढ़ें : Trending News: मेटा के CEO मार्क ज़करबर्ग ने हवाई में खरीदी 110 एकड़ जमीन, अब 1500 एकड़ जमीन के बने मालिक

तकनीकी कमी से हुआ ऐसा

इस गलती के बाद से बैंक के अधिकारी लगातार इन ग्राहकों से रुपये वापस लेने के लिए संपर्क कर रहे हैं, लेकिन ये लोग रुपये लौटाने को तैयार नहीं हैं. इस वजह से बैंक के अधिकारी काफी परेशान हैं. ऐसी स्थिति में रुपये वापस लेने के लिए अब बैंक के पास कानूनी विकल्प ही मौजूद है. वहीं बैंक का कहना है कि ये सारी ट्रांजेक्शन तकनीकी खामी की वजह से हुए.

इस तरह के मामलों में ब्रिटेन का कानून कहता है कि अगर बैंक की गलती से ग्राहक के खाते में रुपये आ गए हैं तो उसे बैंक को लौटाना होता है. अगर कोई पैसे लौटाने से इंकार करता है तो उसे अधिकतम 10 साल की कैद हो सकती है.

ये भी पढ़ें : Watch: अपनी बारात को देखकर खुशी से झूमी दुल्हन तो घोड़ी पर बैठे दूल्हे के डांस ने जीता सबका दिल

कुछ मामलों में फंस जाता है पैसा

इस तरह की गलती पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले अमेरिका के सिटी बैंक से भी ऐसी गलती हुई थी. तब उसने गलती से कॉस्मेटिक कंपनी रेवलॉन के लेंडर्स को 90 करोड़ डॉलर ट्रांसफर कर दिए थे. बैंक की तरफ से इस केस में महज 50 करोड़ डॉलर की ही वसूली हो पाई. मजबूरन सिटी बैंक को पिछले साल कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, लेकिन अदालत ने इस मामले को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सिटी बैंक को रिकवरी की अनुमति नहीं दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Father Daughter Viral Video: SSC एग्जाम में बेटी ने स्कोर किया Golden GPA-5, ऐसे चौड़ा हो गया बाप का सीना
SSC एग्जाम में बेटी ने स्कोर किया Golden GPA-5, ऐसे चौड़ा हो गया बाप का सीना
Sleeper Train Viral Video: ट्रेन के जनरल कोच को ही बना दिया OYO, वीडियो देख आ जाएगा पसीना
ट्रेन के जनरल कोच को ही बना दिया OYO, वीडियो देख आ जाएगा पसीना
Riddhi Thakkar Last Video: फिर और क्या चाहिए? रिद्धि ठक्कर का आखिरी वीडियो देख आ जाएंगे आंसू
फिर और क्या चाहिए? रिद्धि ठक्कर का आखिरी वीडियो देख आ जाएंगे आंसू

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget