एक्सप्लोरर

जलवा है भोजपुर का! भोजपुरी गाना सुनते ही थाई एक्टर ने जमकर लगाए ठुमके, यूजर्स बोले- अचार खा लिए का?

मार्ट में थाई एक्टर ने ऐसा जबरदस्त डांस कर डाला कि इंटरनेट की पटरियां गर्म हो गईं. ये आम डांस नहीं था, बल्कि एक ऐसा परफॉर्मेंस था जिसमें जुनून था, एक्सप्रेशन था और भोजपुरी संगीत के लिए दिल से मोहब्बत.

Trending Video: भोजपुरी का जलवा अब इंटरनेशनल माटी में महक रहा है. अब वो दिन गए जब भोजपुरी को सिर्फ देहात की भाषा समझा जाता था. अब ये बोली और इसके गाने दुनियाभर में बज रहे हैं, लोग इन पर जमकर थिरक रहे हैं और वीडियो भी काफी वायरल हैं. इसका ताजा सबूत पेश किया है थाईलैंड के एक जाने माने एक्टर निपत चारोएनफोल (Nipat Charoenphol) ने जिन्होंने भोजपुरी के सुपरहिट गाने 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा' पर थाईलैंड के एक मार्ट में ऐसा जबरदस्त डांस कर डाला कि इंटरनेट की पटरियां गर्म हो गईं. ये कोई आम डांस नहीं था, बल्कि एक ऐसा परफॉर्मेंस था जिसमें जुनून था, एक्सप्रेशन था और भोजपुरी संगीत के लिए दिल से निकली मोहब्बत भी साफ नजर आ रही थी.

थाई एक्टर ने भोजपुरी गाने पर जमकर थिरकाई कमर, यूजर्स हुए दीवाने

वीडियो में निपत किसी भीड़ या स्टेज के सामने नहीं, बल्कि एक खाली से लग रहे मार्ट में अकेले ही कमर मटका रहे हैं. कोई लाइट, कोई कैमरा टीम, कोई ग्लैमर नहीं, बस वो, उनका फोन कैमरा और पीछे बजता पवन सिंह का गाना. मगर जैसे ही वो गाना बजता है, निपत में बिजली दौड़ जाती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by pat_trick (Nipat Charoenphol ) (@pat_trick)

वो पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करते हैं, हावभाव इतने एक्सप्रेसिव कि लगे जैसे भोजपुरी गाने को उन्होंने आत्मा से महसूस किया हो. निपत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग थाईलैंड में भोजपुरी की गूंज सुनकर हैरान हैं. कई यूजर्स ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक अब सरहदें पार कर चुका है, तो किसी ने मजाक में लिखा...“पवन सिंह का अगला शो अब बैंकॉक में होना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: गजब टोपीबाज बॉयफ्रेंड है... गर्लफ्रेंड को गिफ्ट भेजकर लिया ब्रेकअप का बदला, मजेदार है मामला

इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना रहा भोजपुरी संगीत

‘छलकता हमरो जवनिया’ वैसे तो पहले से ही भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचाए बैठा है. पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया ये गाना किसी शादी ब्याह की शान बन चुका है. लेकिन अब जब ये गाना थाईलैंड में निपत जैसे एक पॉपुलर एक्टर के स्टेप्स से ग्लोबल पहचान पा रहा है, तो साफ है कि भोजपुरी अब क्षेत्रीय नहीं, बल्कि इंटरनेशनल जोन में एंट्री मार चुका है. एक थाई अभिनेता जब अकेले मार्ट में बिना किसी संकोच के भोजपुरी पर थिरकता है, तो वो ना सिर्फ डांस करता है, बल्कि एक पूरे कल्चर को सलामी देता है.

यह भी पढ़ें: OYO रूम का दरवाजा रह गया खुला, मेट्रो स्टेशन से चिल्लाकर बोले लोग- ‘भाई गेट तो लगा ले...’ वायरल हुआ वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Viral Video: तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल
सड़क पर चलती गाड़ियों पर आई समुद्र की लहरें, चेन्नई का खौफनाक वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget