एक्सप्लोरर

परीक्षा देने जा रहे छात्र नदी में फंसे! रुद्रप्रयाग का खौफनाक नजारा देख कांप उठेगी रूह, वीडियो हो रहा वायरल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आया यह वीडियो दिल दहला देने वाला है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो युवक जान जोखिम में डालकर एक उफनती नदी को पार करने की कोशिश कर रहे हैं.

कभी-कभी मंज़िल इतनी बड़ी होती है कि रास्ते में मौत भी आ जाए, तब भी कदम नहीं रुकते. ऐसा ही एक जज्बा देखने को मिला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में, जहां दो युवा पीसीएस की परीक्षा देने के लिए उफनती नदी में उतर पड़े. न उनके पास कोई पुल था, न कोई नाव. बस था तो सिर्फ इरादा — परीक्षा में शामिल होने का, अपने सपनों को पाने का. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ एक खतरनाक घटना नहीं, बल्कि उस संघर्ष और जुनून की झलक है जो हमारे देश के युवाओं में आज भी जिंदा है. लेकिन इसमें तस्वीर भी है लापरवाही कि, वही लापरवाही जो प्रशासन और छात्र दोनो ओर से भरपूर की गई.

परीक्षा देने जा रहे छात्र उफनती नदी में फंसे

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से सामने आया यह वीडियो दिल दहला देने वाला है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दो युवक जान जोखिम में डालकर एक उफनती नदी को पार करने की कोशिश कर रहे हैं. नदी की लहरें बेहद तेज हैं, पानी पूरे वेग से बह रहा है और आसपास कोई स्थायी पुल या सुरक्षित रास्ता नजर नहीं आ रहा. लेकिन इन युवाओं के पास वक्त कम था, क्योंकि उन्हें पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए अपने केंद्र तक पहुंचना था. जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर थी और कई छोटे पुल बह गए थे.

बावजूद इसके, इन युवाओं ने नदी में कदम रख दिए जिसके बाद वो बुरी तरह से वहां फंस गए. एक युवक ने पहले नदी पार करने की कोशिश की. पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका संतुलन बिगड़ते-बिगड़ते बचा. लेकिन उसने किसी तरह खुद को संभाला. फिर दूसरा युवक भी उसी रास्ते पर आगे बढ़ा.

लगातार बारिश से टूट गया था पुल

वीडियो में दोनों को नदी पार करते देख आसपास खड़े लोग चिल्ला रहे हैं, उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन शायद परीक्षा की घड़ी सिर पर थी और इनमें जुनून ऐसा कि किसी की बात नहीं सुनी. दरअसल, लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखंड जखोली क्षेत्र में स्थित कुणगाड़ गदेरा पूरी तरह उफान पर आ गया है. बारिश इतनी जबरदस्त हुई कि पोंठी और मुनियाघर के बीच बना मोटर पुल टूट गया. इस पुल के ध्वस्त हो जाने से बांगर पट्टी क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों का संपर्क बाकी इलाकों से पूरी तरह कट गया है.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान, बोले, हद है

स्थिति यहीं नहीं रुकी. जख्वाड़ी, तल्ली थापला जैसे कई गांवों में भूस्खलन की खबरें भी आ रही हैं. इन इलाकों में जमीन दरकने लगी है, जिससे कई घरों पर संकट मंडरा रहा है. ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ रहा है और बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा. यूजर्स भी वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जान से बढ़कर कुछ नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...ये मूर्ख हैं, तो इतनी कठिन परीक्षा कैसे पास करेंगे.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
Sonam Wangchuk Hunger Strike: चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
चादर की बनाई दीवार और सोनम वांगचुक को ऐसे उठा ले गई पुलिस, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल 
Varanasi Italian Man Viral Video : बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget