एक्सप्लोरर

स्ट्रीट डॉग के बर्थडे पर शहर में लगे बैनर, जीप पर बिठाकर केक काटने का वीडियो मचा रहा गदर

Dog Birthday Celebration Viral Video: किसी युवा नेता की तरह सेलिब्रिटी किया गया स्ट्रीट डॉग का जन्मदिन. वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे बिल्कुल हैरान. खूब वायरल हो रहा है वीडियो.

Dog Birthday Celebration Viral Video: लोगों को पालतू जानवरों से खूब लगाव होता है, खूब प्यार होता है. उन्हें किसी परिवार के सदस्य की तरह ही घर में रखा जाता है. पालतू जानवरों की बात की जाए तो इनमें डॉग्स यानी कुत्ते लोग ज्यादा पसंद करते हैं.  सामान्य तौर पर लोगों को कुत्तों के प्रति काफी सहानुभूति होती है. पालतू कुत्तों के अलावा लोग सड़कों पर घूमने वाले स्ट्रीट डॉग्स को भी काफी प्यार देते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग मिलकर स्ट्रीट डॉग का जन्मदिन मना रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने किसी युवा नेता की तरह ही इस स्ट्रीट डॉग का बर्थडे मनाने के लिए होर्डिंग भी टंगवाए हैं. सोशल मीडिया पर खूब गदर काट रहा है वीडियो. 

धूमधाम से मनाया गया स्ट्रीट डाॅग का बर्थडे

आपने अक्सर लोगों को स्ट्रीट डॉग्स को बिस्किट और अन्य चीजें खिलाते जरूर देखा होगा. आपने भी शायद कभी किसी स्ट्रीट डॉग को बिस्किट या कोई चीज खिलाई हो. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में जिस तरह का प्यार स्ट्रीट डॉग को दिया जा रहा है. वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस स्ट्रीट डॉग का जन्म दिन मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: क्लासरूम में स्टूडेंट से शादी रचाने का वीडियो हुआ था वायरल, अब महिला प्रोफेसर ने खुद दे दिया इस्तीफा

वह भी इस तरह के भव्य अंदाज में जैसे किसी शहर में किसी युवा नेता का बनाया जाता है. बाकायदा इस डॉग के नाम के होर्डिंग भी शहर में लगवाए गए हैं. जिसमें इस डॉग को लूडो भाई का नाम दिया गया है. इसके अलावा शहर भर में इस डॉग को माला पहनाकर खुली जीप में घुमाया गया और उसका बर्थडे केक भी कटवाया गया. सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है यह वीडियो. 

यह भी पढ़ें: शिकारी खुद हो गया शिकार, खाने के चक्कर में कुएं में गिर गया टाइगर- वीडियो हुआ वायरल

लोग कर रहें हैं कमेंट

वायरल हो रहा है इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 6.17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'लूडो भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.' एक और यूजर ने लिखा है 'उनके जीवन में कुत्तों का महत्व उनके परिवार से भी अधिक है.' एक यूजर ने कमेंट किया है 'बाकी सब तो ठीक है लेकिन कुत्ते को चॉकलेट के खिला रहे हो वह ठीक नहीं है.' 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के टॉयलेट में नहीं हैं दरवाजे, तस्वीरें हो रहीं वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मन शख्स ने बोली फर्राटेदार हिंदी और भोजपुरी- वायरल हो रहा वीडियो
जर्मन शख्स ने बोली फर्राटेदार हिंदी और भोजपुरी- वायरल हो रहा वीडियो
पहले पिता मरे फिर मां और अब खुद को ट्यूमर, नौजवान की कहानी सुन आ जाएंगे आंसू
पहले पिता मरे फिर मां और अब खुद को ट्यूमर, नौजवान की कहानी सुन आ जाएंगे आंसू
रणथंभौर का सांस रोक देने वाला नजारा, पर्यटकों के एक दम नजदीक पहुंचा टाइगर
रणथंभौर का सांस रोक देने वाला नजारा, पर्यटकों के एक दम नजदीक पहुंचा टाइगर
Video: शेर ने पहली बार खाया वेज, रिएक्शन देख लोटपोट हो जाएंगे आप
शेर ने पहली बार खाया वेज, रिएक्शन देख लोटपोट हो जाएंगे आप

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget