एक्सप्लोरर

गुजरात के इस शख्स ने बेसहारा बुजुर्गों के लिए बेच दिया अपना बंगला, मामला जानकर यूजर्स की आंखों में आ गए आंसू

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार पीयूष मनसुखभाई आड़तिया का कहना है कि मैंने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर दर्द देखा है.क्योंकि उन्हें वृद्धाश्रम में सुख नहीं मिल पाता.

Viral News: लोग किसी जरूरतमंद को 10 रुपये का नोट देने से पहले हजार बार सोचते हैं. ऐसे में गुजरात का एक शख्स ऐसा भी है जो बुजुर्ग और असहाय लोगों की मदद के लिए अपना करोड़ों का बंगला भी बेच देता है. जी हां, जूनागढ़ के एक शख्स ने उन बुजुर्गों की सेवा के लिए, जिन्हें लोग घरों से बाहर निकाल देते हैं या लावारिस होते हैं अपना करोड़ों का बंगला बेच दिया. ये कहानी है जूनागढ़ के पीयूष मनसुखभाई आड़तिया की. जिन्होंने जूनागढ़ के झांझरड़ा रोड पर अपना एक करोड़ का बंगला बेच दिया. जिसे उन्होंने अपने आराम के लिए खरीदा था.

एक करोड़ का बंगला बेच पीयूष मनसुखभाई आड़तिया ने शुरू किया वृद्धाश्रम

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार पीयूष मनसुखभाई आड़तिया का कहना है कि मैंने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर दर्द देखा है. क्योंकि उन्हें वो सुख वृद्धाश्रम में नहीं मिल पाता जिसके वो हकदार हैं. इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं एक ऐसा आश्रम बनाऊंगा जिसमें रहकर बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे. मैंने जूनागड़ के झांझरड़ा पर एक बंगला खरीदा था जिससे मुझे वर्क प्लेस पर आने जाने में परेशानी न हो. लेकिन मैंने सोचा कि आश्रम तो बनना ही चाहिए. इसलिए मैंने अपना बंगला बेचा और बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम शुरू कर दिया. पीयूष मनसुखभाई आड़तिया ने जूनागढ़ में मान ओल्ड एज होम की स्थापना की है जिसमें कई सारे बुजुर्ग एक दम खुश और बढ़िया जीवन जी रहे हैं.

प्रवेश से पहले बुजुर्गों के पैर धोकर करते हैं आरती

पीयूष मनसुखभाई आड़तिया जब भी आश्रम में जाते हैं तो पहले वो बुजुर्गों के पैर धोते हैं, उनका चरणामृत लेते हैं और उनकी आरती भी उतारते हैं, उसके बाद ही पीयूष मनसुखभाई आड़तिया आश्रम के अंदर प्रवेश लेते हैं.  36 साल के पीयूष मनसुखभाई आड़तिया शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और अब इसी आश्रम के ऊपर अनाथालय खोलने की योजना को अंजाम दे रहे हैं जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर... कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

यूजर्स जमकर कर रहे तारीफ

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हुआ वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा...आप जैसे आदमी को इंसान नहीं फरिश्ता कहते हैं. एक और यूजर ने लिखा...इस तरह की जिम्मेदारी संभालना कोई बच्चों का खेल नहीं है, आपका दिल वाकई बड़ा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...आप के साथ लाखों लोगों और बुजुर्गों की दुआएं हैं, और क्या चाहिए जिंदगी से.

यह भी पढ़ें: 'अबे-तबे' और 'ऐसी-तैसी' भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों ने सुखाए कपड़े- वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों ने सुखाए कपड़े- वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
Jeep Overloaded With Passengers: एक जीप पर सारा मोहल्ला, ड्राइवर की स्किल देख घूम गया यूजर्स का दिमाग; देखें वीडियो
Video: एक जीप पर सारा मोहल्ला, ड्राइवर की स्किल देख घूम गया यूजर्स का दिमाग
VIDEO: और बन गई रील? नदी किनारे वीडियो बना रही थी लड़की, पैर फिसला और हो गया कांड
VIDEO: और बन गई रील? नदी किनारे वीडियो बना रही थी लड़की, पैर फिसला और हो गया कांड

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget