Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Bigg Boss 20 के नए प्रोमो ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। Salman Khan के ‘Karan Arjun’ और ‘Vardaan’ वाले हिंट के बाद अब शो के फॉर्मेट को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि Bigg Boss 20 में ‘Two Lives’ का कॉन्सेप्ट देखने को मिल सकता है। इस फॉर्मेट में एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स का सफर तुरंत खत्म नहीं होगा। उन्हें एक अलग सेक्शन में जाकर टास्क और चैलेंज पूरे करने के बाद मेन हाउस में दोबारा लौटने का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह Bigg Boss के गेम को पूरी तरह बदल सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस ट्विस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब सवाल है कि क्या Salman Khan का ‘Karan Arjun’ हिंट इसी ट्विस्ट की ओर इशारा कर रहा है



















