एक्सप्लोरर

शराबी बंदर ने मचाया 'आतंक', नशे में धुत होकर 4000 लोगों को काटा!

नेपाल में बंदरों के हमले बढ़ रहे हैं. एक बंदर ने यहां पर शराब के नशे में धुत होकर तीन महीने के भीतर 4000 लोगों को अपना शिकार बना लिया.

बंदरों को लेकर माना जाता है कि वे कई बार इंसानों की तरह हरकतें करने लगते हैं. हमने देखा है कि कुछ लोग किस तरह से शराब के नशे में डूबने के बाद उत्पात मचाते हैं. ऐसा ही कुछ शराब पीने के बाद एक बंदर ने किया है. नशे में धुत बंदर ने कुछ महीनों के भीतर हजारों लोगों पर हमला किया. ये मामला नेपाल की राजधानी काठमांडू में सामने आया है. बंदर के हमले की वजह से लोगों को काफी चोटें भी आई हैं. 

काठमांडू के शुक्रराज ट्रॉपिकल एंड इंफेक्शियस डिजीज हॉस्पिटल (STIDH) में इन दिनों उन लोगों का इलाज चल रहा है, जिन पर बंदर ने हमला किया. हमले का शिकार बनने वाले लोगों में एक नौ साल का बच्चा भी शामिल है. काठमांडू पोस्ट से बात करते हुए हमले के शिकार हुए एक लड़के के पिता ने बताया कि पिछले दो से तीन महीनों में सिर्फ एक बंदर ने 4000 लोगों पर हमला किया है. 

शराब की लत में धुत होकर कर रहा हमला

दरअसल, बताया जा रहा है कि लोगों पर हमला करने वाला बंदर आस-पास मौजूद दुकानों पर जाया करता था. वहां शराब पी रहे लोगों के साथ इसने भी शराब पीना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने एक गिलास में शराब भरकर बंदर को पिलाना शुरू किया और अब नतीजा सभी के सामने हैं. लोगों ने बताया कि वह बहुत ज्यादा शराब पीने के बाद हमलावर हो गया और उसने अब बच्चों तक को काटना शुरू कर दिया है. 

जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा बंदरों का हमला

STIDH के डाटा के मुताबिक, नेपाल में कुत्तों के काटे जाने के बाद बंदरों द्वारा काटा जाना किसी जानवर के जरिए काटे जाने के मामले में दूसरे नंबर पर है. पिछले 14 सालों के रिकॉर्ड्स को खंगालने से मालूम पड़ता है कि नेपाल में जुलाई और अगस्त ऐसे महीनों में शामिल हैं, जहां बंदरों द्वारा काटे जाने के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं. इसका मतलब है कि बंदर इन महीनों में ज्यादा हमलावर हो जाते हैं. 

बंदरों के काटे जाने के अधिकतर मामले मंदिरों के बाहर सामने आते हैं, जिन्हें वे अपना घर मानते हैं. इन्हीं में से एक मंदिर बौद्ध मंदिर स्वयंभूनाथ हैं, जहां कई मामले सामने आए हैं. डॉक्टरों को डर है कि इन बंदरों के काटे जाने से संक्रमण के मामले सामने आ सकते हैं. इसकी वजह ये है कि ये बंदर लोगों को रेबीज का शिकार बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बच्चे को हंसाने के लिए करते हैं गुदगुदी? जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
गोवा में मिला बेघर शख्स तो पिघला महिला का दिल, वायरल वीडियो ने रुलाया
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget