एक्सप्लोरर

बच्चे को हंसाने के लिए करते हैं गुदगुदी? जानिए ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए

शिशुओं के लिए हल्की-फुल्की गुदगुदी नुकसानदेह साबित नहीं होगी. हालांकि अगर आप उसे ज्यादा तेजी से गुदगुगी करते हैं तो इससे उसे नुकसान पहुंच सकता है.

शिशु को खुश करने के लिए पैरेंट्स कई बार उन्हें गुदगुदी करते नजर आते हैं. आपने भी शायद नवजात बच्चे को हंसाने के लिए कई बार गुदगुदी की होगी. मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप अपने बच्चे को तकलीफ दे रहे हैं? जी हां आप सही सुन रहे हैं. बच्चा जब छोटा होता है तो उसके चेहरे पर आने वाली मुस्कुराहट हंसी का संकेत नहीं देती. लेकिन कई पैरेंट्स इसे उनकी हंसी समझकर उन्हें और ज्यादा गुदगुदाने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें तकलीफ होने लगती है.

गुदगुदी दो प्रकार की होती है. पहली निसमेसिस और दूसरी गार्गालेसिस. निसमेसिस गुदगुदी किसी व्यक्ति के हल्के स्पर्श से होती है. इसमें आपको हंसी नहीं आती. जबकि गार्गालेसिस में व्यक्ति ठहाके लगाकर हंसता है. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की एक रिसर्च में कहा गया है कि शिशु को गुदगुदी करने पर उसे दर्द महसूस हो सकता है. अब तक ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें गुदगुदी के कारण मौतें हो गई हों. 

सीने और पेट में होती है तकलीफ

शिशुओं के लिए हल्की-फुल्की गुदगुदी नुकसानदेह साबित नहीं होगी. हालांकि अगर आप उसे ज्यादा तेजी से गुदगुगी करते हैं तो इससे उसे नुकसान पहुंच सकता है. उसे दर्द का अनुभव हो सकता है. बच्चे चूंकि छोटे होते हैं, इसलिए वह अपनी तकलीफ आपको नहीं बता सकते. हालांकि उन्हें गुदगुदी के दौरान सीने और पेट में तकलीफ हो सकती है. 

आने लगती है हिचकी

सिर्फ इतना ही नहीं, शिशुओं को ज्यादा गुदगुदी करने से उन्हें हिचकी भी आ सकती है. जिसकी वजह से वह चिड़चिड़े होकर रोने लगते हैं. गुदगुदी की वजह से उनके अंगों पर जोर का झटका लगता है. उन्हें बाहरी और आंतरिक अंगों में चोट आ सकती है. बच्चे अपनी तकलीफ बोलकर बयां नहीं कर पाते. इसलिए पैरेंट्स को उनके साथ ऐसा करने से बचना चाहिए. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बारिश में भीगने से मत करें संकोच, 'रेन बाथ' से शरीर को मिलते हैं ये 4 अद्भुत फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget