एक्सप्लोरर

Video: मेट्रो स्टेशन पर झगड़ा सुलझाने पहुंचे शख्स को ही पड़ गया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: एक और ड्रामे का वीडियो दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन से सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तबाही ला दी है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Trending Video: दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, अगला स्टेशन बॉटेनिकल गार्डन है दरवाजे बाएं तरफ खुलेंगे. ये आवाजें हैं दिल्ली मेट्रो की जो हर दिल्लीवासी के कानों में हर वक्त गूंजती रहती है. इन सबके अलावा दिल्ली मेट्रो अपने कलेश और ड्रामों के लिए भी मशहूर है. ऐसे में एक और ड्रामे का वीडियो दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन से सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तबाही ला दी है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. आइए आपको बताते हैं दिल्ली मेट्रो के एक और कलेश के बारे में, जिसमें दो शख्स एक दूसरे पर चांटे और घूसों की बरसात कर रहे हैं तभी कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी.

बीच बचाव करने आए शख्स को लिया लपेटे में

अक्षय कुमार और नाना पाटेकर की फेमस फिल्म वेलकम का वो डायलॉग तो आपको याद ही होगा जिसमें घर गिराने आया इंजीनियर पिटने के बाद कहता है मुझे क्यों तोड़ा. बस वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है. जहां दिल्ली मेट्रो के टिकट काउंटर पर टिकट खरीद रहे दो शख्स आपस में किसी बात को लेकर भिड़ जाते हैं, ऐसे में दोनों एक दूसरे पर जमकर चांटे और घूसों की बरसात करने लगते हैं. बस इन्हीं सब में बीच बचाव करने आया शख्स भी पिस जाता है और जोरदार थप्पड़ का शिकार हो जाता है. 

समझाइश करते हुए कनपटी पे पड़ा जोरदार तमाचा

अब होता यूं है कि दो शख्स के झगड़े में टिकट काउंटर पर खड़ा एक अधेड़ उम्र का शख्स बीच बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन बहुत देर से थप्पड़ खा रहा शख्स पता नहीं क्यों बीच बचाव करने आए शख्स से तपा हुआ सा रहता है. जैसे ही शख्स सामने वाले शख्स को समझा रहा होता है वैसे ही पीछे से उसे कनपटी पर जोरदार थप्पड़ रसीद होता है, थप्पड़ खाने के बाद शख्स को बहुत देर तक तो समझ नहीं आता कि आखिर उसके साथ हुआ क्या है और उसे किस बात के लिए तोड़ा गया है. उसकी हालत वेलकम फिल्म के उसी इंजीनियर की तरह होती है जो बेवजह मार खाने के बाद कहता है मुझे क्यों तोड़ा. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर यूजर्स भी अपनी अपनी मजेदार टिप्पणियां करते दिख रहे हैं.

यूजर्स ने भी ले लिए मजे

@gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 1 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अपने महत्वपूर्ण विचारों को प्रकट करने के लिए मैदान में उतर आए हैं. एक यूजर ने लिखा...बेवजह पिटा शख्स इस बात का जीता जागता सबूत है कि क्यों लोगों को दूसरे के लफड़ों में नहीं पड़ना चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...शख्स को बेवजह पीटने की हम कड़ी निंदा करते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसलिए कहते हैं किसी के लफड़े में पड़ना ही नहीं चाहिए.

यह भी पढ़ें: OMG!...जूते के अंदर छिपा बैठा था खतरनाक सांप, देखने वालों के उड़ गए होश

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 420 बार रिजेक्शन, फिर मिली न्यूयॉर्क में ड्रीम जॉब, जुनून से भर देगी ये खबर- वीडियो वायरल
420 बार रिजेक्शन, फिर मिली न्यूयॉर्क में ड्रीम जॉब, जुनून से भर देगी ये खबर- वीडियो वायरल
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
ITI Boys Dance Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ आईटीआई के लड़कों का डांस, स्टेप देखकर मजे ले रहे यूजर्स
इंटरनेट पर वायरल हुआ आईटीआई के लड़कों का डांस, स्टेप देखकर मजे ले रहे यूजर्स
Fake Milk Viral Video: आधी बाल्टी पानी में डाला फिनायल जैसा केमिकल और प्योर दूध तैयार! वीडियो देख कांप जाएगी रूह
आधी बाल्टी पानी में डाला फिनायल जैसा केमिकल और प्योर दूध तैयार! वीडियो देख कांप जाएगी रूह

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget