एक्सप्लोरर

OMG!...जूते के अंदर छिपा बैठा था खतरनाक सांप, देखने वालों के उड़ गए होश

Viral Video: एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों में सनसनी फैला दी है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में और क्यों यह आपके लिए सबक देने वाला है.

Trending Video: बारिश का मौसम है, बारिश में कई बार देखा जाता है कि खतरनाक जानवर रिहायशी इलाकों में निकल आते हैं. ऐसे में अक्सर ये देखा जाता है कि सांप अपने छिपने के लिए ऐसी जगह ढूंढते हैं जहां उन्हें कोई न देख पाए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों में सनसनी फैला दी है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में और क्यों यह आपके लिए सबक देने वाला है.

जूते में छिपा बैठा था खतरनाक सांप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप रेस्क्यू करने वाली महिला जूते को उठाकर देखती है तो उसमें एक खतरनाक सांप बैठा रहता है. जूते में हुई हलचल से भी सांप को कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपनी मस्ती में मस्त आराम फरमा रहा होता है. जूते को बाहर से देखने पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि सांप के अंदर इतना खतरनाक जीव बैठा हुआ है. लेकिन जैसे ही रेस्क्यूअर जूते को टेढ़ा करती है वैसे ही इसमें खतरनाक सांप दिखाई देता है जो बाद में बाहर आता है. ऐसे में बारिश के मौसम बिना देखे जूते पहनना खतरे से खाली नहीं है खासकर ऐसी जगह से जूता उठाकर पहनना जहां पर साफ सफाई न हो. यह खतरनाक हो सकता है. 

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snake Rescuer Aarti wildlife photographer (@aartirescuerwildlifephotograph)

जहरीला नहीं था सांप

जूते के अंदर जो सांप निकला वो रसल प्रजाती का कुकरी सांप था जो कि जहरीला नहीं होता है. अक्सर रसल प्रजाति के सांप जहरीले ही होते हैं लेकिन जूते वाले शख्स की किस्मत अच्छी थी की सांप जानलेवा नहीं था. वायरल वीडियो लापरवाह लोगों की आंखें खोलने के लिए काफी है. अक्सर गर्मी और बरसात के मौसम में ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है.

वीडियो देख डर गए यूजर्स

aartirescuerwildlifephotograph नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को 4.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वीडियो देखकर कई लोग सहम भी गए हैं. एक यूजर ने लिखा...बाप रे, अगर मेरे साथ यह घटना हो जाती तो मैं तो वहीं ढेर हो जाता, आइंदा से देखकर जूते पहनूंगा. एक और यूजर ने लिखा...यह लोग भीड़ लगा कर सांप को आक्रामक बना रहे हैं. केवल एक बंदा वहां होगा तो सांप खुद से बाहर आ जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मैंने एक दिन बिना देखे जूता पहना था उसमें छिपकली थी, अब और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: Video: ये कैसी लापरवाही... इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में बनी कढ़ी में डुबकी लगाता दिखा चूहा, वायरल हुआ वीडियो

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget