एक्सप्लोरर

पहले पकड़ी अजगर की गर्दन, फिर पीठ पर बैठ की सवारी... ऐसे होते हैं खतरों के खिलाड़ी

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा अजगर को परेशान करते हुए उसकी गर्दन पकड़ते और फिर उसकी पीठ पर बैठ सवारी के मजे लेते नजर आ रहा है.

Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जिन्हें देख यूजर्स के माथे से पसीना छूटते देखा जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें एक छोटे से बच्चे को विशालकाय अजगर के साथ खेलते देखा गया. आमतौर पर विशालकाय अजगर को देख लोग अपनी जान बचाकर भागने की फिराक में नजर आते हैं. वहीं बच्चा उससे खेलते और उसे परेशान करते नजर आ रहा है.

दुनियाभर में कई तरह के सांप और अजगर पाए जाते हैं. जहां जहरीले सांप अपने जहर से किसी की भी जान लेने से पीछे नहीं हटते हैं. वहीं विशालकाय अजगर किसी भी बड़े जीव को अपनी कुंडली में दबा कर उसती हड्डियां तक तोड़ सकते हैं. ऐसे में कोई भी शख्स ऐसे खतरनाक जीव के पास जाने से बचता है. वहीं वीडियो में बच्चे को लगातार अजगर से खेलते और उसे परेशान करते देखा जा रहा है. जिसे देख हर कोई चौंक गया है.

अजगर से खेल रहा बच्चा

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. जिसे ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में बच्चे के माता-पिता को गैरजिम्मेदार बताया गया है. ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकी मात-पिता ने ही बच्चे को अजगर के साथ खेलने के लिए छोड़ा होता है. जहां अजगर उस बच्चे को मौत की नींद सुलाने में पल भर का भी समय नहीं लगाता.

वीडियो ने खींचा यूजर्स का ध्यान

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में बच्चे को अजगर का मुंह पकड़कर उठाते और फिर उसके ऊपर बैठ कर उसकी सवारी करते देखा जा रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 88 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या बच्चे के पास खेलने के लिए कुत्ते और बिल्ली नहीं हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बच्चा बड़ा होकर खतरों का खिलाड़ी बनेगा.

यह भी पढ़ेंः तवे पर घी के स्विमिंग पूल में डुबो-डुबोकर बनाया ​पराठा, वीडियो को मिले 14 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget