एक्सप्लोरर

तवे पर घी के स्विमिंग पूल में डुबो-डुबोकर बनाया ​पराठा, वीडियो को मिले 14 मिलियन व्यूज

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्ट्रीट वेंडर का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक शख्स तवे पर घी में डुबो-डुबो कर परांठे को बनाते नजर आ रहा है. जिसे देख यूजर्स की आंखें फटी रह गई हैं.

Shocking Viral Video: इन दिनों हमें देश के कोने-कोने में स्ट्रीट फूड वेंडर को अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन वाले फूड बनाते देखा जा रहा है. जिसके लिए अक्सर स्ट्रीट फूड वेंडर दो अलग फेमस डिश का फ्यूजन करते नजर आते हैं. जिससे वह अपने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं. फिलहाल इन दिनों एक स्ट्रीट वेंडर को ​पराठे बनाते देखा जा रहा है. जिसे खाने की हिम्मत कोई भी नहीं जुटा पा रहा है.

आमतौर पर स्ट्रीट वेंडर पराठों को बनाने के लिए काफी तेल और मक्खन का इस्तेमाल करते हैं. वहीं दूसरी ओर काफी मात्रा में मक्खन और तेल का इस्तेमाल शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है. वहीं वायरल हो रही वीडियो में हम एक स्ट्रीट वेंडर को तेल में डुबो-डुबो कर परांठा बनाते देख सकते हैं. जिसे देख यूजर्स खाने के बजाए मौत की सजा पाना बेहतर समझ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sahi hai (@officialsahihai)

घी में डुबोकर बनाया परांठा

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर @officialsahihai नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'स्विमिंग पूल वाले दिलखुश पराठे.' लिखा हुआ है. वहीं वीडियो में एक वेंडर तवे पर परांठे के ऊपर भारी मात्रा में घी गिराते देखा जा रहा है. जिसके बाद वह तवे पर घी में डुबोकर परांठे को सेंकते देखा जा सकता है. फिलहाल सर्व करने से पहले वह सारे घी को एक बर्तन में निकाल लेता है.

वीडियो को मिले 14 मिलियन व्यूज

फिलहाल पूरी तरह से काफी ज्यादा मात्रा में घी में बने इस परांठे को खाने के लिए यूजर्स का मन बनता नजर नहीं आ रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 14.3 मिलियन तकरीबन एक करोड़ 43 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे देख लिया है. एक यूजर्स ने मजे लेते हुए लिखा कि यह परांठा तो हार्ट अटैक के लिए फेमस परांठा है. दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा जहर की जरूरत ही नहीं है, सिर्फ यह परांठा काफी है. तीसरे यूजर ने लिखा कि इसी स्ट्रीट वेंडर को खिलाया जाए यह परांठा.

यह भी पढ़ेंः मेट्रो में हवाबाजी करते हुए सवार हो रहा था शख्स, दांव उल्टा पड़ते ही नजर आ गए तारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget