एक्सप्लोरर

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

वॉटर प्यूरीफायर से पानी साफ निकल रहा है, तो जरूरी नहीं उसका फिल्टर भी ठीक है. जानिए फिल्टर बदलने का सही समय क्या है और किन संकेतों को नजरअंदाज करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • टीडीएस बढ़ना और प्यूरीफायर अलर्ट भी प्रमुख संकेत हैं.

सुबह उठते ही पानी पीने से लेकर चाय बनाने और खाना पकाने तक, घर में कई कामों के लिए वॉटर प्यूरीफायर से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि उनका प्यूरीफायर ठीक से चल रहा है या नहीं, लेकिन उसके अंदर लगे फिल्टर की हालत पर नजर रखना भूल जाते हैं. 

पानी में मौजूद मिट्टी और जंग के बारीक कण को रोकते-रोकते फिल्टर की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है. इसकी वजह से पानी का टेस्ट बदल सकता है, उसकी सप्लाई धीमी हो सकती है और सफाई की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है. अगर समय रहते फिल्टर नहीं बदला जाए, तो प्यूरीफायर के दूसरे हिस्सों पर भी दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए और किन संकेतों पर ध्यान दें. 

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए?

फिल्टर की उम्र, उसके टाइप और पानी की क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. सामान्य तौर पर सेडिमेंट फिल्टर को 3 से 6 महीने, कार्बन फिल्टर को 6 से 12 महीने, RO मेम्ब्रेन को 12 से 24 महीने और UF फिल्टर को लगभग 12 महीने में बदलने की जरूरत पड़ सकती है. कुछ RO मेम्ब्रेन इससे ज्यादा समय तक भी चल सकते हैं. सही समय जानने के लिए अपने प्यूरीफायर के मैनुअल और सर्विस संबंधी निर्देशों को प्राथमिकता दें. फिल्टर बदलने के बाद सिस्टम को निर्माता के निर्देशों के अनुसार फ्लश करना और कनेक्शन में लीकेज की जांच करना भी जरूरी है. 

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर बदलने के संकेत
 
1. पानी का टेस्ट या स्मेल बदलना -  अगर पानी का टेस्ट नमकीन, धातु जैसा या मिट्टी जैसा हो जाए या उसमें अजीब स्मेल आने लगे, तो कार्बन फिल्टर की जांच कराएं. लंबे समय तक इस्तेमाल से इसकी गंदगी सोखने की क्षमता कम हो सकती है.

 2. पानी धीरे निकलना - अगर प्यूरीफायर से गिलास भरने में पहले से ज्यादा समय लग रहा है, तो सेडिमेंट या कार्बन फिल्टर में गंदगी जमा होने से पानी का बहाव कम हो सकता है. ऐसी स्थिति में फिल्टर और मशीन की जांच जरूरी है. 

यह भी पढ़ें - माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?

3. पानी का धुंधला दिखना - पानी में छोटे कण दिखाई देना या उसका रंग धुंधला होना फिल्टर की कार्यक्षमता प्रभावित होने का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में पानी का इस्तेमाल करने से बचें और प्यूरीफायर की जांच कराएं. 

4. पानी का TDS बढ़ना - अगर RO से साफ किए गए पानी का TDS पहले से बढ़ रहा है, तो RO मेम्ब्रेन या फिल्ट्रेशन सिस्टम की जांच करानी चाहिए. TDS मीटर पानी में मौजूद सभी तरह की गंदगी का पता नहीं लगा सकता है. 

5. फिल्टर बदलने का अलर्ट मिलना - कई मॉर्डन प्यूरीफायर में फिल्टर बदलने के लिए इंडिकेटर लाइट या सर्विस अलर्ट मिलता है. ऐसा संकेत मिलने पर निर्माता के निर्देशों के अनुसार फिल्टर की जांच और जरूरत पड़ने पर उसे बदलवाएं. 

यह भी पढ़ें - आपके ईयरबड्स भी हो सकते हैं गंदे, जानें कब और क्यों करें साफ

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Advertisement

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget