एक्सप्लोरर

ईरान की इस मिसाइल ने इज़राइल में मचाई थी तबाही! जानें कौन-सी तकनीक बनाती है इसे दुश्मनों के लिए खौफनाक हथियार

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पहली बार अपने तीसरी पीढ़ी के बैलिस्टिक मिसाइल 'खैबर शिकन' का उपयोग करते हुए इज़राइल पर सीधा हमला किया है.

Iran’s Missile Technology: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पहली बार अपने तीसरी पीढ़ी के बैलिस्टिक मिसाइल 'खैबर शिकन' का उपयोग करते हुए इज़राइल पर सीधा हमला किया है. यह कदम अमेरिका और इज़राइल द्वारा हाल ही में ईरानी परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में उठाया गया है.

ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-III के तहत 40 मिसाइलें दागी गईं

IRGC की जनसंपर्क इकाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हमला ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस-III’ के 20वें चरण में किया गया. इसमें ठोस और तरल ईंधन वाली कुल 40 बैलिस्टिक मिसाइलें इज़राइल के प्रमुख सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर दागी गईं. लक्ष्य में बेन गुरियन एयरपोर्ट, एक जैविक अनुसंधान केंद्र और वैकल्पिक कमांड और नियंत्रण केंद्र शामिल थे.

पहली बार युद्ध में इस्तेमाल हुई खैबर शिकन

मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि 'खैबर शिकन' मिसाइल को 2022 में प्रदर्शित किया गया था लेकिन अब तक इसे किसी वास्तविक सैन्य कार्रवाई में प्रयोग नहीं किया गया था. इस मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 1,450 किलोमीटर है जिससे इज़राइल का अधिकांश क्षेत्र इसकी जद में आ जाता है.

क्या है तकनीकी क्षमता और रणनीतिक ताकत

सड़क से चलने वाली मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल

खैबर शिकन एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है जिसे सड़क मार्ग से ले जाकर कहीं भी तैनात किया जा सकता है. इसमें एकल चरण वाला ठोस ईंधन इंजन होता है और इसका वारहेड ट्राइ-कॉनिक डिजाइन का है जो अंतिम चरण में एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की क्षमता रखता है.

अदृश्य वारहेड और हाई मोबिलिटी

ईरानी रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह मिसाइल देश की सैन्य शक्ति के एक नए युग की शुरुआत को दर्शाती है. इसका वारहेड वायुमंडल में प्रवेश करते समय कोई एग्जॉस्ट सिग्नेचर नहीं छोड़ता जिससे इसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है. इसे 10 पहियों वाले लॉन्चर से दागा जाता है जिसे आम वाहन की तरह छिपाया जा सकता है जिससे इसकी रणनीतिक लचीलापन और बचाव क्षमता बढ़ जाती है.

IRGC ने दी चेतावनी 

IRGC का कहना है कि यह हमला बेहद सटीक तरीके से किया गया था ताकि इज़राइली डिफेंस सिस्टम को भ्रमित किया जा सके. सायरन तब बजे जब मिसाइल पहले ही अपने लक्ष्य पर गिर चुकी थीं। इसे उन्होंने "भ्रम की रणनीति" बताया है. साथ ही, ईरान ने यह भी कहा है कि यह उसकी सैन्य शक्ति का केवल एक छोटा हिस्सा है और अभी कई बड़े हथियार सक्रिय नहीं किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

ईरान की रहस्यमयी हाइपरसोनिक 'Fattah' मिसाइल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, इस तकनीक से डरेगी दुनिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स
सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स
AI को कैसे ट्रेन किया जाता है? जानें क्या होता है प्रोसेस
AI को कैसे ट्रेन किया जाता है? जानें क्या होता है प्रोसेस
कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget