एक्सप्लोरर

दोस्त की भेजी वीडियो में समझ नहीं आ रही लोकेशन या बिल्डिंग का नाम तो अब गूगल ऐसे करेगा मदद

गूगल जल्द एंड्रॉयड यूजर्स को एक खास सुविधा देने वाला है. एंड्रॉयड यूजर्स अब वीडियो या फोटो में मौजूद किसी भी चीज की जानकारी गूगल से प्राप्त कर पाएंगे. 

Google Lens: आप सभी के स्मार्टफोन में गूगल लेंस नाम का एक फीचर या ऐप्लिकेशन जरूर होगा. अगर आपने इसका इस्तेमाल किया है तो ये पाया होगा कि आप लेंस के जरिए यदि किसी भी चीज को सर्च करते हैं तो उससे जुड़ी इंफॉर्मेशन गूगल आपको दिखाने लगता है. ये फीचर लोगों का टाइम बचाता है और मेहनत को भी  कम करता है. इस बीच कंपनी गूगल लेंस में एक और फीचर जोड़ने जा रही है जिसके बाद एंड्रॉयड यूजर्स को और ज्यादा सुविधा मिलेगी. दरअसल, अब एंड्रॉयड यूजर्स वीडियो के अंदर मौजूद किसी भी चीज की जानकारी गूगल लेंस से देख पाएंगे. गूगल ने इस फीचर पर काम लगभग पूरा कर लिया है जो आने वाले महीने में रोल आउट किया जाएगा. 

गूगल यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार काम कर रहा है. अब अगर आपको किसी बिल्डिंग, लोकेशन, कार आदि किसी भी चीज की जानकारी प्राप्त करनी हो तो ये सब करना और आसान हो गया है. 

उदाहरण से समझिए

अगर आपको आपके दोस्त ने लंदन की कोई वीडियो भेजी है और आप जानना चाहते हैं कि इस वीडियो में क्या कुछ दिखाया गया है या वीडियो में मौजूद चीजों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो अब आप गूगल लेंस के जरिए ये काम कर पाएंगे. इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन में पावर बटन को देर तक दबाकर गूगल असिस्टेंट को ऑन करना होगा और फिर सर्च स्क्रीन पर टैप करना होगा. आपका स्मार्टफोन एक स्क्रीनशॉट लेगा और तुरंत स्क्रीनशॉट को गूगल लेंस को भेज देगा. कुछ ही सेकंड्स में आपको वीडियो में मौजूद जानकारी दिखने लगेगी. ये फीचर आपको किसी भी फोटो या वीडियो में दिख रही नई जानकारी को प्राप्त करने में मदद करेगा. 

गूगल लेंस का नया फीचर आपके स्मार्टफोन में तभी काम करेगा जब आपने गूगल असिस्टेंट को खोला होगा. अगर आपने इसे ऑन नहीं किया है तो आपको पहले इसे सेटिंग में जाकर ऑन करना होगा. अभी तक आप केवल फोटो को गूगल लेंस पर सर्च कर पाते थे लेकिन नए फीचर के आने के बाद आप वीडियो, वेबसाइट पर दिख रही कोई तस्वीर, या दोस्तों द्वारा भेजी गए कोई फोटो-वीडियो आदि को भी सर्च कर पाएंगे. 

टेक्स्ट लिखकर सर्च रिजल्ट को बनाएं एक्यूरेट

गूगल ने कुछ समय पहले गूगल लेंस में टेक्स्ट का फीचर ऐड किया था. यानी जब आप किसी फोटो को सर्च करेंगे तो इसमें आप टेक्स्ट लिखकर और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.  उदाहरण के लिए अगर आप किसी चेयर की फोटो गूगल लेंस पर सर्च करते हैं तो आप टेक्स्ट में ये लिख सकते हैं कि आपको इसी तरह की चेयर काले रंग में चाहिए. ऐसा लिखने से आपको और बेहतर परिणाम मिलेंगे जबकि अगर आप टेक्स्ट नहीं लिखते हैं तो आपको सामान्य तौर पर गूगल हुबहू वैसी ही चेयर दिखाएगा. 

यह भी पढ़ें: Microsoft Bing में मिला चैट जीपीटी जैसा फीचर, वीडियो से समझिए कैसे कर पाएंगे यूज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget