एक्सप्लोरर

Microsoft Bing में मिला चैट जीपीटी जैसा फीचर, वीडियो से समझिए कैसे कर पाएंगे यूज 

माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन Bing पर चैट जीपीटी जैसा फीचर कंपनी ने जोड़ा है. अब आपको किसी भी सवाल का जवाब आसान और कम शब्दों में बिना मेहनत के मिल जाएगा. 

Microsoft Bing Chat Mode: ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' के बाजार में आने के बाद हर तरफ AI की चर्चा हो रही है. कई बड़ी कंपनियां AI प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. ओपन एआई के चैटबॉट चैट जीपीटी ने कुछ ही महीनो में वो मुकाम हासिल कर लिया जिसे पाने में अन्य टेक दिग्गजों को कई साल लगे थे.  इस चैटबॉट से गूगल भी डरा हुआ है और कई AI प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए गूगल ने हाल ही में अपना चैटबॉट Bard पेश किया है. हर कोई AI की रेस में खुद को आगे रखना चाहता है. इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने भी अपने सर्च इंजन Bing और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर पर चैट जीपीटी जैसा फीचर ऐड कर दिया है. यानी जिस तरह अभी तक आप चैट जीपीटी से सवालों के जवाब पाते थे ठीक उसी तरह अब इन दोनों सर्च इंजन पर ये काम कर पाएंगे. 

नए Bing में मिलेगी ये सुविधा

माइक्रोसॉफ्ट के सर्च इंजन Bing में अब जब आप किसी भी सवाल को सर्च करेंगे तो आपको चैट जीपीटी की तरह शॉट और सिंपल आंसर मिलेगा. साथ ही कई लिंक्स भी दिखेंगे. जिस तरह आप चैट जीपीटी में सवाल-जवाब कर पाते हैं ठीक इसी तरह यहां भी अब आप सवाल जवाब चैटबॉट से कर पाएंगे और जब तक आपको सटीक उत्तर नहीं मिलता तब तक आप इससे प्रश्न पूछ सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने इसके लिए एक उदाहरण भी वेबसाइट पर दिया है जिसकी तस्वीर हम यहां लगा रहे हैं. 


Microsoft Bing में मिला चैट जीपीटी जैसा फीचर, वीडियो से समझिए कैसे कर पाएंगे यूज 


ऐसे काम करेगा नया बिंग

जब आप बिंग ब्राउज़र को ओपन करेंगे तो आपको टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक ऑप्शन 'चैट' का दिखाई देगा. इस पर क्लिक करते ही आपको अपना सवाल लिखना है. जैसे ही आप एंटर दबाएंगे तो आपको लेफ्ट साइड पर पहले की तरह कई लिंक दिखेंगे और राइट साइड पर चैट जीपीटी जैसा सर्च रिजल्ट दिखेगा.  इसे बेहतर तरीके से समझने के लिए हम यहां एक वीडियो जोड़ रहे हैं.


बता दें, का नया 'चैट मोड' ओपन एआई के नेक्स्ट जनरेशन लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड है जो 'चैट जीपीटी' से भी बेहतर है. इस मॉडल का नाम Prometheus model है. Bing के नए चैट मोड में आपको चैट जीपीटी से भी ज्यादा एक्यूरेट और फास्ट जवाब मिलेंगे. सर्च इंजन Bing का नया अपडेट फिलहाल लिमिटेड लोगों के लिए जारी किया गया है. अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करके अभी इंतजार करना होगा. रजिस्टर करने के लिए आपको आउटलुक अकाउंट की जरूरत होगी. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से एक ई-मेल आएगा जिसमें बताया गया होगा कि आप Bing की नई सर्विस यूज कर सकते हैं. जब तक ये मेल नहीं आएगा तब तक आप वेट लिस्ट में ही होंगे. 

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई Vivo V27 और V27 Pro की कीमत, सेल्फी लवर्स के लिए होगा बेस्ट ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट
Vinegar से साफ होगी इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रीन या नुकसान? समझें टेक फैक्ट
QR Code कितना छोटा हो सकता है? जानें इसकी Limit
QR Code कितना छोटा हो सकता है? जानें इसकी Limit
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरासर गलत...', राहुल गांधी के UPI चार्ज को लेकर सवाल का सरकार ने दिया जवाब
'सरासर गलत...', राहुल गांधी के UPI चार्ज को लेकर सवाल का सरकार ने दिया जवाब
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
24 घंटे में US के तीन ड्रोन को ईरान ने होर्मुज में डुबोया, IRGC का दावा
24 घंटे में US के तीन ड्रोन को ईरान ने होर्मुज में डुबोया, IRGC का दावा
ओरेकल से निकाले जाने पर पत्नी ने लिखा दर्द, 'होली, दिवाली, सर्जरी में भी काम किया और अब...'
ओरेकल से निकाले जाने पर पत्नी ने लिखा दर्द, 'होली, दिवाली, सर्जरी में भी काम किया और अब...'
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
Embed widget